प्रज्ञान ओझा के चीफ सेलेक्टर बनते इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, लिस्ट में एक स्टार ऑलराउंडर भी

प्रज्ञान ओझा के चीफ सेलेक्टर बनने के साथ ही इस वक्त टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बाहर होने पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें तो पांच ऐसे बड़े नाम शामिल है जिन्हें अजीत अगरकर के रहते लगातार टीम में मौके मिल रहे थे।

kalpkalal
Published on: 20 Oct 2026 11:57 PM IST
प्रज्ञान ओझा के चीफ सेलेक्टर बनते इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, लिस्ट में एक स्टार ऑलराउंडर भी
X

अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है, जहां भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य के फैसले को लेकर जो भी जिम्मेदारी है, वो अब ओझा के हाथ में होगी। किस खिलाड़ी को टीम में रखना है, या नहीं यह सभी फैसला ओझा लेंगे।

हालांकि इस दौरान पांच ऐसे खिलाड़ी भी है जो ओझा के आते ही टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं। यह सभी ऐसे नाम है जिन्हें अजीत अगरकर के रहते लगातार टीम में मौके दिए जा रहे थे।

रविंद्र जडेजा

प्रज्ञान ओझा के मुख्य चयनकर्ता बनते ही जडेजा को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जडेजा टीम का हिस्सा थे लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला। अब जडेजा सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे।

वाशिंगटन सुंदर

अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान वाशिंगटन सुंदर को तीनों फॉर्मेट में लगातार मौका दिया, लेकिन अब उन्हें वाइट बॉल क्रिकेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्रज्ञान ओझा ऑफ स्पिन के लिए नमन धीर को सबसे बेस्ट मान रहे हैं जिस कारण उन्हें हर वाइट बॉल सीरीज में मौका मिल रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी नमन धीर टीम में शामिल है।

यशस्वी जयसवाल

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल पिछले काफी समय से लगातार वनडे टीम में मौका पा रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के अहम दौरे पर उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया। यशस्वी जयसवाल की जगह बैकअप बल्लेबाज के रूप में ऋतुराज गायकवाड को मौका दिया गया है, जो आगे मैनेजमेंट की पहली पसंद बन चुके हैं।

सूर्यांश शेडगे

पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को बैकअप खिलाड़ी के तौर पर मौके मिल रहे थे, लेकिन अब तीनों ही फॉर्मेट में उनकी जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में सूर्यांश के लिए दोबारा टीम में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

सारांश जैन

टीम इंडिया के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में कहीं भी मौका नहीं दिया गया। प्रज्ञान ओझा के चीफ सेलेक्टर बनते अब टीम में उनकी वापसी भी काफी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि ऑफ स्पिन ऑल राउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को टीम में ज्यादातर तरजीह दी जा रही है।

kalpkalal
ABOUT THE AUTHOR

kalpkalal

kalpkalal@gmail.com
Next Story