Yashasvi Jaiswal ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इन 7 भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 Oct 2024 4:01 AM GMT
Yashasvi jaisawal, Sunil Gavaskar, Ind vs ban Test, Yashasvi jaisawal Record, Cricket, Sports
X

Yashasvi jaisawal, Sunil Gavaskar, Ind vs ban Test, Yashasvi jaisawal Record, Cricket, Sports 

Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इस भारतीय बल्लेबाज ने सालों पुराना रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यशस्वी पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया हो। इस मामले में यशस्वी ने 7 भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

Yashasvi Jaisawal के नाम बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। यशस्वी 50 से भी कम गेंदों में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की आखिरी मुकाबला में यशस्वी जयसवाल ने इस रिकार्ड को अपने नाम किया। इस पूरे टेस्ट सीरीज में यशस्वी जयसवाल का प्रदर्शन कमाल का रहा। यशस्वी ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

इतना ही नही यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे। अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाया है। यशस्वी ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।


यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 51 गेंदों में 72 रन बनाकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस पारी में यशस्वी ने अपना अर्धशतक सिर्फ 31 गेंदों में ही पूरा किया। इसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी ने 45 गेंदों में 51 रन बनाए। यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। यशस्वी जायसवाल भारत में टेस्ट क्रिकेट के एक साल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी ने भारतीय धरती पर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 8 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में जायसवाल ने चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया है। जायसवाल ने साल 2024 में भारत में खेलते हुए अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 901 रन बनाए हैं। वहीं सुनील गावस्कर ने साल 1979 में भारतीय टीम के लिए भारत में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 865 रन बनाए थे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story