TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Tamil Nadu : तमिलनाडु सरकार में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि स्टालिन बने नए उपमुख्यमंत्री

Tamil Nadu News : तमिलनाडु सरकार में शनिवार को देरशाम बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उदयनिधि स्टालिन को नया उप मुख्यमंत्री बनाया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Sep 2024 4:57 PM GMT (Updated on: 28 Sep 2024 5:19 PM GMT)
Tamil Nadu : तमिलनाडु सरकार में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि स्टालिन बने नए उपमुख्यमंत्री
X

Tamil Nadu News : तमिलनाडु सरकार में शनिवार को देरशाम बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उदयनिधि स्टालिन को नया उप मुख्यमंत्री बनाया है। इसके साथ ही सेंथिल बालाजी और तीन नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस सभी नए मंत्रियों को कल साढ़े तीन बजे चेन्नई स्थित राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मंत्रिमंडल में फेरबदल की सिफारिशों को राज्यपाल आर एन रवि ने मंजूरी दे दी है। नए मंत्रियों को 29 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे शपथ दिलाई जाएगी, यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। इस फेरबदल में वी सेंथिल बालाजी की मंत्रिपरिषद में वापसी भी शामिल है। ईडी ने नौकरी घोटाले सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया था, इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। उनके साथ तीन नए विधायकों - डॉ गोवी चेज़ियन, आर राजेंद्रन और एसएम नसर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटा दिया था

मुख्यमंत्री स्टालिन ने युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा योजना और विकास विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया है। इसके अलावा, फेरबदल में उच्च शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया गया है, जिसमें मंत्री डॉ. के पोनमुडी अब वन मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी मनो थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटा दिया गया था।

मुझे फर्जी फंसाया गया : सेंथिल

बता दें कि सेंथिल बालाजी ने नौकरी घोटाले को लेकर कहा था कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। ये बदले की राजनीति के तहत दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट का सामना करूंगा और कानूनी लड़ाई लड़ूंगा और इस फर्जी मामले में भी जीत हासिल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री स्टालिन और मंत्री उदयनिधि का अभारी हूं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story