Avore EX Electric Bike: एक चार्ज में 260 KM, कीमत सिर्फ ₹1.25 लाख... सुर्खियाँ बटोर रही नई Avore EX

Avore EX Electric Bike Launch 2026: जानें 260 KM रेंज, ₹1.25 लाख शुरुआती कीमत, बैटरी, टॉप स्पीड, चार्जिंग टाइम, फीचर्स और Revolt, Ola व Oben से इसका मुकाबला।

Jyotsana Singh
Published on: 29 July 2026 3:33 PM IST
Avore EX Electric Bike:260 km on a Single Charge, Price Just ₹1.25 Lakh.. New Avore EX Electric Bike
X

Avore EX Electric Bike:260 km on a Single Charge, Price Just ₹1.25 Lakh.. New Avore EX Electric Bike

Avore EX Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और इसी बीच गुजरात की देसी ईवी कंपनी Avore ने अपनी नई EX Electric Bike Series लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देता है। शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और आकर्षक कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक बाइक सीधे तौर पर Revolt, Oben और Ola जैसी कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस नई बाइक की कीमत, फीचर्स, परफॉर्मेंस और बाजार में इसकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से।

भारतीय EV बाजार में Avore की नई शुरुआत

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट के कारण अब बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए गुजरात की कंपनी Avore ने अपनी EX Series को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो लंबी दूरी तय करते हैं और बेहतर रेंज के साथ आधुनिक तकनीक वाली बाइक चाहते हैं।

शुरुआती कीमत ने बढ़ाया आकर्षण

Avore EX Series को तीन वेरिएंट EX1, EX2 और EX2S में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट EX1 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि यह इंट्रोडक्टरी कीमत केवल शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए होगी। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 1.35 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं EX2 की कीमत 1.49 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट EX2S की कीमत 1.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। सबसे खास बात यह ⁴केवल 799 रुपये के टोकन अमाउंट पर बाइक बुक की जा सकती है।

बैटरी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। EX1 वेरिएंट में 3.24 kWh की बैटरी दी गई है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं EX2 और EX2S में 5 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार, टॉप वेरिएंट EX2S एक बार चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज देता है। चार्जिंग आसान बनाने के लिए बाइक में इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है। जिससे बैटरी 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक केवल दो घंटे में चार्ज हो जाती है।

दमदार मोटर और शानदार परफॉर्मेंस

रेंज के साथ-साथ कंपनी ने बाइक की परफॉर्मेंस पर भी विशेष ध्यान दिया है। EX1 और EX2 में 10.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो करीब 10 bhp की पावर जनरेट करती है। यह बाइक 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। वहीं EX2S में 14 bhp की ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है। यह वेरिएंट महज 2.8 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेता है और इसकी अधिकतम रफ्तार 114 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा इसमें छह अलग-अलग राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस चुन सकता है।

एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है नई बाइक

Avore EX Series को आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 7 इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें AI इंटीग्रेशन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 4G सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाई-फाई, GPS नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, क्रूज कंट्रोल और हिल-होल्ड असिस्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

सेफ्टी फीचर्स पर भी दिया गया है पूरा ध्यान

कंपनी ने इस बाइक में सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का भी खास ख्याल रखा है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। जिससे ब्रेकिंग ज्यादा सुरक्षित होती है। रात में बेहतर रोशनी के लिए सिग्नेचर LED हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा कंपनी बैटरी पर पांच साल की वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने का काम करेगी।

इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को मिलेगी सीधी चुनौती

Avore EX Series की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इसका मुकाबला Revolt RV400, Oben Rorr, Ola Roadster और अन्य लोकप्रिय इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। हालांकि 260 किलोमीटर की दावा की गई रेंज, 114 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड, फास्ट चार्जिंग और एडवांस फीचर्स इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मजबूत स्थिति में खड़ा करते हैं।

अगर कंपनी के दावे वास्तविक उपयोग में भी सही साबित होते हैं तो Avore EX Series लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story