TRENDING TAGS :
Bajaj Avenger 220 Street 2026 Launch: Royal Enfield को टक्कर देगी Bajaj Avenger 220 Street, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
Bajaj Avenger 220 Street 2026 Launch: बजाज ऑटो ने नई Avenger 220 Street लॉन्च कर दी है। 220cc इंजन, ट्यूबलेस टायर और क्रूजर लुक के साथ यह बाइक Royal Enfield के ग्राहकों को भी आकर्षित कर सकती है।
Bajaj Avenger 220 Street 2026 Launch
Bajaj Avenger 220 Street 2026 Launch: बजट सेगमेंट में हमेशा शानदार फीचर्स से लैस दोपहिया वाहन पेश करने और रिकॉर्ड बिक्री का आंकड़ा तय करने वाली ऑटोमेकर कंपनी बजाज भारतीय ग्राहकों की हमेशा से ही पहली पसंद रही है। हाल ही में भारतीय दोपहिया बाजार में क्रूजर बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बजाज ऑटो ने एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एवेंजर सीरीज का नया मॉडल Bajaj Avenger 220 Street लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक, आरामदायक राइडिंग पोजिशन और दमदार इंजन के साथ आने वाली यह बाइक उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो शहर की सड़कों से लेकर लंबी यात्राओं तक आरामदायक सफर चाहते हैं। कंपनी ने इस बाइक को किसी बड़े लॉन्च इवेंट के बजाय सीधे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध कर बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि यह बाइक एवेंजर 220 क्रूज के मुकाबले अधिक प्रीमियम और व्यावहारिक फीचर्स के साथ आती है।
दो नए आकर्षक रंगों में धूम मचाएगी यह बाइक
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट को कंपनी ने दो आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया है। इसमें एबोनी ब्लैक (Ebony Black) और कॉकटेल वाइन रेड (Cocktail Wine Red) शामिल हैं। दोनों रंग बाइक को प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। जिससे यह बाइक दूसरी बाइक्स को पछाड़ते हुए सड़क पर अलग पहचान बनाती है।
नई एवेंजर 220 स्ट्रीट में क्रूज मॉडल से क्या है अलग?
नई एवेंजर 220 स्ट्रीट और एवेंजर 220 क्रूज के बीच कई ऐसी खूबियां हैं जो एक दूसरे से काफी हद तक मेल खाती हैं, लेकिन लेटेस्ट बाइक में कुछ ऐसे बदलाव भी किए गए हैं जो इसे पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा कंफर्ट बनाते हैं।
सबसे बड़ा बदलाव इसके पहियों में देखने को मिलता है। एवेंजर 220 स्ट्रीट में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जबकि क्रूज मॉडल में वायर-स्पोक व्हील्स के साथ ट्यूब वाले टायर मिलते हैं। ट्यूबलेस टायर पंचर की स्थिति में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माने जाते हैं, जिससे रोजमर्रा की राइडिंग आसान हो जाती है।
क्रोम फिनिश के साथ प्रीमियम लुक
बाइक की डिजाइन में क्रोम एलिमेंट्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। हेडलाइट के आसपास, इंजन गार्ड, रेडिएटर ग्रिल, एग्जॉस्ट, ORVM, लीवर, टर्न इंडिकेटर्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अन्य कई हिस्सों में क्रोम फिनिश दी गई है। यह फिनिश बाइक को क्लासिक क्रूजर अपील देती है, जो लंबे समय से एवेंजर सीरीज की पहचान रही है।
आरामदायक राइडिंग के लिए किए गए अपडेट
बजाज ने इस बाइक को लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। बाइक की सीट ऊंचाई 737mm रखी गई है, जो अधिकांश भारतीय राइडर्स के लिए सुविधाजनक मानी जाती है। जबकि फुटपेग की पोजिशन पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन हैंडलबार को थोड़ा नीचे और फ्लैटर डिजाइन दिया गया है। इससे राइडर को अधिक कंट्रोल और आराम मिलता है। इसके अलावा बाइक में बड़ी विंडस्क्रीन की जगह छोटा विंड-डिफ्लेक्टर दिया गया है, जो इसे अधिक स्ट्रीट-फोकस्ड लुक देता है। साथ ही बैकरेस्ट जैसी उपयोगी एक्सेसरी भी उपलब्ध है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्री को बेहतर आराम मिलता है।
इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव
परफॉर्मेंस के मामले में बजाज ने भरोसेमंद सेटअप को बरकरार रखा है। नई एवेंजर 220 स्ट्रीट में वही 220cc ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो एवेंजर 220 क्रूज में मिलता है।
यह इंजन 8,500rpm पर 19.03 PS की पावर और 7,000rpm पर 17.55Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो हाईवे और शहर दोनों परिस्थितियों में स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।
यह इंजन अपनी रिफाइंड परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए पहले से ही ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहा है।
नई एवेंजर 220 स्ट्रीट कीमत
बजाज ऑटो ने नई एवेंजर 220 स्ट्रीट की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये तय की है। यह कीमत एवेंजर 220 क्रूज की तुलना में करीब 1,200 रुपये अधिक है। हालांकि अतिरिक्त कीमत के बदले मिलने वाले अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर और नए डिजाइन एलिमेंट्स इसे अधिक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाते हैं।
किन बाइक्स को देगी टक्कर?
भारतीय बाजार में Bajaj Avenger 220 Street का मुकाबला मुख्य रूप से कम कीमत वाली क्रूजर और कम्यूटर-क्रूजर मोटरसाइकिलों से होगा। यह बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो रॉयल एनफील्ड जैसी भारी और महंगी बाइक्स के बजाय हल्की, आरामदायक और किफायती क्रूजर की तलाश में हैं।


