Best Family Cars 2026: छोटी EMI, बड़ा आराम! मिडिल क्लास परिवारों को खूब पसंद आ रहीं ये कारें

Best Family Cars 2026: कम EMI, शानदार माइलेज, बेहतर सेफ्टी और फैमिली कम्फर्ट देने वाली कारें 2026 में मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बन रही हैं

Jyotsana Singh
Published on: 30 May 2026 1:55 PM IST
best family cars 2026 for middle class families best low emi family cars india 2026
X

Best Family Cars 2026 India 

Best Family Cars 2026: भारतीय ऑटो बाजार की सबसे बड़ी खूबी है कि यहां ग्राहक बड़ी संख्या में बजट सेगमेंट में कारों की डिमांड करते हैं। यहां मिडिल क्लास परिवारों के लिए कार खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं बल्कि बड़ा निवेश माना जाता है। यही वजह है कि लोग अब ऐसी कार चुनना चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में अच्छी न हो, बल्कि रोजमर्रा के खर्च को भी कम करे। 2026 में ऑटो बाजार में कई ऐसी बजट कारें मौजूद हैं जो कम कीमत में शानदार माइलेज, बेहतर सेफ्टी और फैमिली कम्फर्ट का पूरा पैकेज दे रही हैं। अब ग्राहकों की सोच भी बदल रही है। पहले लोग सिर्फ सस्ती कार खरीदने पर ध्यान देते थे, लेकिन अब वैल्यू फॉर मनी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है। यानी ऐसी कार जो सालों तक कम खर्च में भरोसेमंद साबित हो। यही कारण है कि बजट सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स से लैस मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा जैसी कंपनियों की कई कारें मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

क्यों जीत रहीं मारुति की कारें सबसे ज्यादा भरोसा


भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी का नाम हमेशा से भरोसे का प्रतीक माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह कम मेंटेनेंस कॉस्ट और देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क है। 2026 में भी मारुति बलेनो और वेगनर जैसी कारें जमकर बिक रही हैं। वेगनर को आज भी फैमिली की परफेक्ट कार माना जाता है क्योंकि इसमें अच्छी सीटिंग स्पेस और शानदार माइलेज मिलता है। वहीं स्विफ्ट युवाओं और फैमिली दोनों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्राहकों को स्टाइल और फीचर्स का बेहतर कॉम्बिनेशन दे रही है।

इन कारों में अब बड़े टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर कैमरा और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने लगे हैं। पहले जो सुविधाएं महंगी कारों में मिलती थीं, अब वही बजट सेगमेंट में भी दिखाई दे रही हैं।

हुंडई की कारें दे रही हैं प्रीमियम फील


हुंडई भी मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। हुंडई स्टोर और ग्रांड i10 निओस जैसी कारें मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स की वजह से काफी पसंद की जा रही हैं।

एक्टर खासतौर पर उन परिवारों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है जो कम बजट में एसयूवी जैसा लुक चाहते हैं। इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों पर भी आरामदायक बनाते हैं। वहीं ग्रैंड i10 निओस शहरों में ड्राइविंग के लिए काफी आसान मानी जाती है। इसका केबिन प्रीमियम फील देता है और छोटी फैमिली के लिए यह एक शानदार विकल्प बनकर सामने आई है।

CNG कारों की बढ़ती डिमांड ने बदला बाजार


पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का ध्यान CNG कारों की तरफ तेजी से बढ़ाया है। अब कई मिडिल क्लास परिवार पेट्रोल कार के बजाय सीधे CNG मॉडल खरीदना पसंद कर रहे हैं।

मारुति सुजुकी और हुंडई दोनों कंपनियां अपने कई मॉडल्स में फैक्ट्री फिटेड CNG विकल्प दे रही हैं। वेगनार CNG, स्विफ्ट CNG और ग्रांड i10 निओस CNG जैसी कारें कम रनिंग कॉस्ट के कारण काफी लोकप्रिय हो रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, रोज 40 से 50 किलोमीटर चलने वाले लोगों के लिए CNG कारें लंबे समय में काफी पैसा बचा सकती हैं। यही वजह है कि 2026 में CNG सेगमेंट सबसे तेजी से विस्तार लेता हुआ बाजार बना हुआ है।

अब बजट कारों में भी मिल रही है बेहतर सेफ्टी

कुछ साल पहले तक लोग बजट कार खरीदते समय सिर्फ माइलेज और कीमत पर ध्यान देते थे, लेकिन अब सेफ्टी भी बड़ा मुद्दा बन चुकी है। परिवार अब ऐसी कार चाहते हैं जिसमें बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा बेहतर हो। 2026 में कई बजट कारों में 6 एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। टाटा मोटर्स की पंच और टिआगो जैसी कारों ने भी सेफ्टी के मामले में ग्राहकों का भरोसा बढ़ाया है। यही वजह है कि अब ग्राहक सिर्फ कम कीमत नहीं बल्कि सुरक्षित कार खरीदने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज का ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हो चुका है। लोग अब सिर्फ कंपनी के नाम पर कार नहीं खरीदते, बल्कि माइलेज, रीसेल वैल्यू, सर्विस खर्च और सेफ्टी जैसे हर पहलू को देखकर फैसला लेते हैं।

ऑटो एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में बजट और मिड-रेंज कारों का बाजार और तेजी से बढ़ेगा। खासकर ऐसी कारें जिनमें कम खर्च में ज्यादा फीचर्स मिलें, वही भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनेंगी।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story