Best Honda City Variant 2026: नई Honda City में कौन-सा वैरिएंट देगा सबसे ज्यादा रिटर्न? खरीदने से पहले जरूर पढ़ें

Best Honda City Variant 2026: नई Honda City फेसलिफ्ट में बेस, मिड, टॉप और हाइब्रिड वैरिएंट के बीच कौन देगा सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी, जानिए खरीदने से पहले जरूरी बातें

Jyotsana Singh
Published on: 31 May 2026 6:30 AM IST
best honda city variant comparison 2026 india
X

Best Honda City Variant 2026 India 

Best Honda City Variant 2026: भारतीय कार बाजार में होंडा सिटी का जलवा ग्राहकों के बीच देखते ही बनता है। यह भोकाली कार एलीट वर्ग की पहचान मानी जाती है। सेडान सेगमेंट की लोकप्रिय होंडा सिटी एक बार फिर नए अवतार में चर्चा में है। कंपनी ने नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को आकर्षक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है। नई ग्रिल, अपडेटेड एलईडी लाइट्स, बड़ी टचस्क्रीन और कई प्रीमियम सुविधाओं ने इसे पहले से ज्यादा आधुनिक बना दिया है। हालांकि, कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के सामने सबसे बड़ी दुविधा यही है कि आखिर होंडा सिटी फेसलिफ्ट का कौन-सा वैरिएंट सबसे बेहतर रहेगा। कई लोग टॉप मॉडल देखकर प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन हर खरीदार की जरूरत अलग होती है। ऐसे में सही वैरिएंट चुनना आपकी बचत और ड्राइविंग अनुभव दोनों को बेहतर बना सकता है।

मिड वैरिएंट क्यों बन रहा है सबसे बड़ा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प?

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मिड वैरिएंट सबसे संतुलित पैकेज के रूप में सामने आ रहा है। इसमें वे सभी फीचर्स मिल जाते हैं जिनकी जरूरत एक सामान्य परिवार या दैनिक उपयोग करने वाले ग्राहक को होती है। मिड वैरिएंट में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और जरूरी सेफ्टी फीचर्स जैसे कई उपकरण दिए गए हैं। यही वजह है कि कम अतिरिक्त खर्च में ज्यादा सुविधाएं पाने वाले ग्राहकों के लिए यह मॉडल आकर्षक विकल्प बन गया है। अगर आपका बजट सीमित है लेकिन आप प्रीमियम फील और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो मिड वैरिएंट सबसे समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

टॉप वैरिएंट किन लोगों के लिए रहेगा बेहतर?

नई होंडा सिटी के टॉप मॉडल में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अधिक प्रीमियम बनाते हैं। इसमें ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम। लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, हाई-एंड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर्ड सीट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जो लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, हाईवे ड्राइविंग ज्यादा करते हैं या फिर नई टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए टॉप वैरिएंट बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इन अतिरिक्त फीचर्स के लिए ग्राहकों को अच्छी-खासी अतिरिक्त रकम भी खर्च करनी पड़ती है। इसलिए खरीदारी से पहले यह जरूर तय कर लें कि आपको इन सुविधाओं की वास्तविक जरूरत है या नहीं।

बेस मॉडल भी हो सकता है समझदारी भरा विकल्प

हर ग्राहक का उद्देश्य लग्जरी फीचर्स पाना नहीं होता। कई लोग सिर्फ एक भरोसेमंद, आरामदायक और लंबे समय तक चलने वाली कार चाहते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए होंडा सिटी का बेस वैरिएंट अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बेस मॉडल में जरूरी सेफ्टी फीचर्स, बेहतर इंजन और होंडा की विश्वसनीयता मिलती है। यदि आपका बजट सीमित है और आप सिर्फ एक मजबूत सेडान चाहते हैं, तो यह मॉडल आपकी जरूरत पूरी कर सकता है।

हाइब्रिड वर्जन क्यों खींच रहा लोगों का ध्यान?

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट का हाइब्रिड मॉडल भी ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल लगभग 27.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के दौर में यह आंकड़ा काफी आकर्षक माना जा रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या शहर के भारी ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं।

हाइब्रिड सिस्टम में इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल इंजन मिलकर काम करते हैं, जिससे ईंधन की खपत कम होती है। इसके अलावा कार का ड्राइविंग अनुभव भी ज्यादा स्मूद और शांत महसूस होता है।

क्या हाइब्रिड मॉडल पर ज्यादा खर्च करना सही रहेगा?

हाइब्रिड वैरिएंट की शुरुआती कीमत पेट्रोल मॉडल की तुलना में अधिक होती है। लेकिन अगर आपकी मासिक रनिंग ज्यादा है तो कुछ वर्षों में ईंधन पर होने वाली बचत इस अतिरिक्त कीमत की भरपाई कर सकती है।

ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि जो ग्राहक लंबे समय के लिए कार खरीद रहे हैं और सालाना हजारों किलोमीटर ड्राइव करते हैं, उनके लिए हाइब्रिड मॉडल निवेश के लिहाज से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं कम उपयोग करने वालों के लिए पेट्रोल वैरिएंट का चुनाव सही रहेगा।

आखिर किस वैरिएंट पर लगाएं दांव?

अगर बजट और फीचर्स के बीच सबसे अच्छा संतुलन चाहते हैं तो होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मिड वैरिएंट सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहक टॉप मॉडल चुन सकते हैं। दूसरी ओर, ज्यादा माइलेज और लंबी अवधि की बचत चाहने वालों के लिए हाइब्रिड वर्जन आकर्षक विकल्प बन सकता है। कार खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और उपयोग का सही आकलन करना सबसे जरूरी है। आपका इस शानदार सडान कार के सही वैरिएंट का चुनाव न केवल पैसे बचाएगा बल्कि आने वाले कई वर्षों तक बेहतर ड्राइविंग अनुभव भी देगा।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story