Claude AI Down: एंथ्रोपिक का एआई असिस्टेंट क्लॉड हुआ ठप, ऐप से लेकर चैटबॉट तक लाखों यूजर्स परेशान

Claude AI Down: एंथ्रोपिक के एआई असिस्टेंट क्लॉड की सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं। ऐप, वेबसाइट, क्लॉड चैट, एपीआई और अन्य सेवाओं में आई तकनीकी खराबी से दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित हुए। कंपनी ने समस्या की पुष्टि करते हुए सुधार कार्य शुरू कर दिया है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 2 Jun 2026 3:55 PM IST
Claude AI Down
X

Image Source- Ai 

Claude AI Down: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के एआई असिस्टेंट क्लॉड को मंगलवार को एक बड़े सर्विस डिसरप्शन का सामना करना पड़ा। इस तकनीकी समस्या के चलते दुनिया भर के कई यूजर्स को क्लॉड की सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। यूजर्स ने ऐप, वेबसाइट और चैटबॉट सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की। जिसके बाद कंपनी ने भी स्वीकार किया है कि उसकी कई सेवाओं में एरर रेट बढ़ गया है और इंजीनियर इस समस्या को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

जवाब देने में विफल रहा क्लॉड, धीमी हुई सेवाएं

दरअसल यह समस्या उस समय सामने आई जब बड़ी संख्या में यूजर्स को क्लॉड से जवाब नहीं मिल रहे थे। कई लोगों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर रिस्पॉन्स फेल हो रहे थे, पेज धीरे-धीरे लोड हो रहे थे और बीच-बीच में सेवाएं पूरी तरह बाधित हो रही थीं। इस वजह से यूजर्स को अपने कामकाज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जिसके बाद जैसे-जैसे समस्या बढ़ती गई, आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। अकेले भारत में ही 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें बड़ी संख्या उन यूजर्स की थी जो क्लॉड चैट का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे थे। वहीं कई अन्य यूजर्स ने मोबाइल ऐप और वेब इंटरफेस में भी तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर भी छाया रहा आउटेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लॉड की सेवाएं प्रभावित होने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया और अपनी परेशानी साझा की। कई लोगों ने एरर मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। यूजर्स को स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई दे रहा था कि "क्लॉड आपके संदेश का जवाब देने में असमर्थ है क्योंकि कुछ अप्रत्याशित बाधाएं सामने आई हैं।"

वहीं इन पोस्ट्स के जरिए बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि वे लगातार क्लॉड का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्लेटफॉर्म सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा था।

कई अहम सेवाएं हुईं प्रभावित

वहीं इस तकनीकी गड़बड़ी का असर सिर्फ क्लॉड चैट तक सीमित नहीं रहा। क्लॉड एआई, क्लॉड कंसोल, क्लॉड एपीआई और क्लॉड कोड जैसे कई महत्वपूर्ण टूल्स भी इस आउटेज की चपेट में आ गए। इससे उन डेवलपर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को भी परेशानी हुई जो इन सेवाओं पर अपने काम के लिए निर्भर रहते हैं।

एंथ्रोपिक ने मानी समस्या

जिसके बाद बढ़ती शिकायतों के बीच एंथ्रोपिक ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस समस्या की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि समस्या की पहचान कर ली गई है और इसे ठीक करने के लिए आवश्यक सुधार लागू किए जा रहे हैं।

कंपनी के अनुसार इंजीनियर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सेवाओं को पूरी तरह सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। एंथ्रोपिक ने यह भी बताया कि आउटेज की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह तकनीकी समस्या किस कारण से पैदा हुई।

यूजर्स को सामान्य सेवाओं का इंतजार

फिलहाल क्लॉड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कंपनी की ओर से सेवाओं के पूरी तरह बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। एंथ्रोपिक का कहना है कि समस्या के समाधान पर तेजी से काम किया जा रहा है, जबकि जांच के जरिए आउटेज के मूल कारण का भी पता लगाया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स की नजर अब इस बात पर है कि क्लॉड की सभी सेवाएं कब तक पूरी तरह सामान्य हो पाती हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story