Mercedes-AMG G 63: 220 km/h की रफ्तार, करोड़ों की कीमत… Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’ में क्या है खास?

Mercedes-AMG G 63: Emraan Hashmi ने ₹3.74 करोड़ की लग्जरी SUV खरीदी है। जानें 220 km/h टॉप स्पीड, V8 इंजन और 4.4 सेकंड में 0-100 km/h की खासियत।

Jyotsana Singh
Published on: 5 Oct 2026 9:16 AM IST (Updated on: 5 Oct 2026 9:18 AM IST)
Mercedes-AMG G 63: Emraan Hashmi’s ₹3.74 Crore SUV Has 220 km/h Top Speed
X

Mercedes-AMG G 63: Emraan Hashmi’s ₹3.74 Crore SUV Has 220 km/h Top Speed

Mercedes-AMG G 63: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों सिर्फ ‘Awarapan 2’ की सफलता को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं। उनके गैराज में शामिल हुई नई लग्जरी SUV ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। अभिनेता ने मर्सिडीज़-AMG G 63 खरीदी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.74 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि यह कोई आम लग्जरी SUV नहीं, बल्कि दमदार V8 इंजन और ऑफ-रोड क्षमता के लिए मशहूर G-Class का हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है। इसकी टॉप स्पीड 220 km/h तक है और यह महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।

घर पर हुई G 63 की डिलीवरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी ने अपनी नई Mercedes-AMG G 63 की डिलीवरी घर पर ली। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। यह खरीदारी ऐसे समय हुई है जब उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया था। नई G 63 को देखकर साफ है कि अभिनेता ने इसके लुक में भी स्पोर्टी और प्रीमियम कॉम्बिनेशन चुना है।

सफेद मैट फिनिश ने बढ़ाई SUV की शान

इमरान हाशमी की G 63 Opalite White Magno फिनिश में नजर आई है। यह सामान्य सफेद रंग से अलग मैट फिनिश है, जो SUV को काफी प्रीमियम लुक देती है। इसके साथ ब्लैक मैट अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

केबिन में भी यही स्पोर्टी थीम जारी रहती है। अंदर ब्लैक कलर के साथ रेड स्टिचिंग और रेड डिटेलिंग दिखाई देती है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर ब्रश्ड एल्युमिनियम एक्सेंट इसके इंटीरियर को लग्जरी के साथ स्पोर्टी टच देते हैं।

4.0-लीटर V8 इंजन, 220 km/h की टॉप स्पीड

Mercedes-AMG G 63 की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रदर्शन है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के मुताबिक इंजन 585 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

SUV का वजन करीब 2.6 टन होने के बावजूद यह 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4.4 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 220 km/h तक है। यानी आकार और वजन में बड़ी दिखने वाली यह G-Wagon प्रदर्शन के मामले में भी किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है।

सिर्फ रफ्तार नहीं, ऑफ-रोडिंग में भी दमदार

G 63 को सिर्फ शहर की सड़कों पर चलने वाली लग्जरी SUV समझना सही नहीं होगा। G-Class की पहचान इसकी ऑफ-रोड क्षमता से भी जुड़ी है। इसमें तीन सेलेक्टेबल डिफरेंशियल लॉक्स दिए गए हैं। जो मुश्किल और फिसलन भरे रास्तों पर पहियों को बेहतर ट्रैक्शन देने में मदद करते हैं। इसके अलावा SUV का बॉक्सी डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम इसे खराब रास्तों पर भी मजबूत बनाते हैं। यानी यह कार हाईवे पर तेज दौड़ने के साथ ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए भी तैयार रहती है।

पहले भी करीब 3 करोड़ की Range Rover खरीद चुके हैं इमरान

Mercedes-AMG G 63 Emraan Hashmi की पहली महंगी कार नहीं है। NDTV और अन्य रिपोर्टों के मुताबिक, अभिनेता ने इसी साल फरवरी में करीब 3 करोड़ रुपये की रेंज रोवर Autobiography भी खरीदी थी। उनके कार कलेक्शन में Lamborghini Huracan और Mercedes-Benz S560 Maybach जैसी महंगी गाड़ियां भी शामिल हैं। जबकि नई G 63 उनके गैराज में अलग जगह बनाती है। इसकी पहचान सिर्फ करोड़ों की कीमत से नहीं, बल्कि V8 इंजन, 4.4 सेकंड की 0-100 km/h स्पीड और 220 km/h की टॉप स्पीड से भी है। यही वजह है कि इमरान हाशमी की नई ‘शाही सवारी’ इन दिनों सुर्खियों में है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story