Ferrari Price Cut India 2026: सुपरकार खरीदने का सुनहरा मौका! फेरारी ने घटाए दाम, जानें कितनी सस्ती हुईं

Ferrari Price Cut India 2026: FTA से पहले फेरारी ने घटाई कीमतें, जानें कौन-कौन सी सुपरकार करोड़ों सस्ती हुईं

Jyotsana Singh
Published on: 20 May 2026 3:23 PM IST (Updated on: 20 May 2026 3:23 PM IST)
Ferrari price cut in India 2026 after FTA luxury supercars become cheaper
X

Ferrari Price Cut India 2026

Ferrari Price Cut India 2026: अपने आकर्षक रूप रंग और खूबियों के साथ एक एलीट पहचान से जुड़ी फेरारी कार पर बैठना लोगों का सपना होता है। लेकिन अब आपका ये सपना हकीकत में तब्दील हो सकता है। इटली की लग्जरी सुपरकार कंपनी फेरारी ने भारत में ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लागू होने से पहले कंपनी ने अपनी पेट्रोल इंजन वाली कारों की बुकिंग नए दामों के साथ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन मॉडलों की कीमतों में करीब 30 फीसदी तक की कमी देखने को मिल सकती है। यह कदम खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो डिलीवरी FTA लागू होने के बाद लेंगे।

क्या है FTA से पहले कीमतों में बदलाव का कारण

भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत आयात शुल्क में कमी की तैयारी है। मौजूदा समय में भारत में कंपलीट बिल्ट यूनिट (CBU) कारों पर लगभग 100 से 110 फीसदी तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती है, जिससे लग्जरी कारों की कीमत काफी बढ़ जाती है। लेकिन FTA लागू होने के बाद यह शुल्क शुरुआती चरण में घटकर लगभग 30 से 40 फीसदी तक रह सकता है और आगे चलकर इसे लगभग 10 फीसदी तक लाने की योजना है। इसी संभावित बदलाव को देखते हुए फेरारी ने अपनी कीमतों में एडजस्टमेंट शुरू किया है।

पेट्रोल कारों पर ही मिलेगा फायदा

कंपनी ने साफ किया है कि यह छूट केवल पेट्रोल इंजन वाली फेरारी कारों पर ही लागू होगी। इसका मतलब है कि हाइब्रिड या अन्य पावरट्रेन वाली गाड़ियों पर अभी इस तरह की कोई कीमत राहत नहीं दी गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि यह लाभ केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनकी कारों की डिलीवरी FTA लागू होने के बाद होगी, जबकि पहले डिलीवरी लेने वालों को पुराने टैक्स स्ट्रक्चर के हिसाब से ही कीमत चुकानी होगी।

कितनी सस्ती हो सकती हैं कारें

अगर अनुमानित कटौती को देखें तो फेरारी के कई मॉडल्स की कीमतों में बड़ा अंतर आ सकता है। फेरारी पुरोसांगुए की कीमत जो अभी करीब 10.50 करोड़ रुपये है, वह घटकर लगभग 7.35 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसी तरह 12 सिलिंड्री स्पाइडर लगभग 9.15 करोड़ से घटकर करीब 6.40 करोड़ रुपये में मिल सकती है, जबकि 12 सिलिंड्री कूपे की कीमत 8.5 करोड़ से घटकर लगभग 5.95 करोड़ रुपये तक आ सकती है। कंपनी की नई आने वाली कार अमाल्फी की अनुमानित कीमत करीब 3.91 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

भारत में इंपोर्ट ड्यूटी और उसका असर

भारत में लग्जरी कारों पर भारी आयात शुल्क लगाया जाता है, जो CBU वाहनों पर लगभग 100 से 110 फीसदी तक पहुंच जाता है। इसी वजह से विदेशी सुपरकारें भारत में बहुत महंगी हो जाती हैं। लेकिन FTA लागू होने के बाद यह शुल्क धीरे-धीरे कम होगा और शुरुआती दौर में लगभग 30 से 40 फीसदी तक आ सकता है। बाद में इसे और घटाकर करीब 10 फीसदी तक लाने की योजना है, जिससे कीमतों में बड़ा फर्क देखने को मिलेगा।

भारतीय लग्जरी कार बाजार पर क्या होगा असर

भारत में पिछले कुछ सालों में लग्जरी कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में सुपरकार खरीदारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में टैक्स में संभावित कमी से इस सेगमेंट की बिक्री और तेजी पकड़ सकती है। माना जा रहा है कि अगर कीमतें कम होती हैं तो नए खरीदार भी इस मार्केट में प्रवेश करेंगे, जिससे लग्जरी कार कंपनियों को बड़ा फायदा होगा। ग्राहकों के लिए क्या मायने रखता है यह बदलाव

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को करोड़ों रुपये की बचत के रूप में मिल सकता है। कुछ मॉडलों पर 2 से 3 करोड़ रुपये तक का अंतर देखा जा सकता है, जो बहुत बड़ी राहत है। हालांकि इसमें टाइमिंग की अहम भूमिका होगी क्योंकि FTA कब लागू होता है और डिलीवरी कब मिलती है, इसी पर कीमत तय होगी।

कुल मिलाकर फेरारी द्वारा लिया गया यह कदम भारत में लग्जरी कार बाजार में बड़े बदलाव का संकेत है। FTA लागू होने के बाद आयात शुल्क में कमी से न सिर्फ कीमतें घटेंगी बल्कि सुपरकार खरीदना भी पहले की तुलना में आसान हो सकता है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story