TRENDING TAGS :
75 टन की भट्ठी में कूदे BMW के Humanoid Robots, सामने आई वजह
Figure AI Humanoid Robot: Figure AI ने BMW प्लांट में काम कर चुके अपने पुराने F.02 humanoid robots को 75 टन की भट्ठी में पिघला दिया। जानें क्यों लिया गया यह हैरान करने वाला फैसला।
Figure AI Humanoid Robot
Figure AI Humanoid Robot: इंसानों की तरह चलने वाले लाखों की कीमत के humanoid robot कुछ देर पहले तक जो कार बनाने वाली फैक्ट्री में काम कर रहे थे, जिन्हें अगले ही पल हजारों डिग्री गर्म पिघली धातु में डाल दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Figure के robots का यह वीडियो पहली नजर में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का दृश्य लगता है। लेकिन यह कोई फिल्मी स्टंट नहीं था। कंपनी ने सचमुच अपने पुराने Figure 02 (F.02) humanoid robots को भट्ठी में पिघलाया है।
वहीं इन robots को BMW ने नहीं पिघलाया, बल्कि Figure AI ने अपनी पुरानी F.02 fleet को retire करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई। यही F.02 robots BMW के Spartanburg प्लांट में असली उत्पादन लाइन पर काम कर चुके थे।
आखिर पुराने robots को पिघलाने की जरूरत क्यों पड़ी?
Figure ने 30 सितंबर 2026 को बताया कि F.02 की पूरी fleet को धीरे-धीरे retire किया जा रहा है, क्योंकि कंपनी अब नई F.03 generation की तरफ बढ़ चुकी है। पुराने robots में custom-built actuators और दूसरी proprietary technology लगी थी। ऐसे में उन्हें एक-एक करके खोलना यानी dismantle करना कंपनी के टेक्निकल स्टॉफ का काफी समय ले सकता था।
Figure के मुताबिक, अगर हर robot को हाथ से खोलकर उसके हिस्सों को अलग किया जाता, तो इससे engineering team का समय खर्च होता और F.04 के विकास में भी देरी हो सकती थी। इसलिए कंपनी ने ऐसा तरीका चुना जिसमें robot के hardware और उससे जुड़ी proprietary technology को सुरक्षित तरीके से खत्म किया जा सके।
BMW में इन robots ने क्या काम किया था?
F.02 का BMW से कनेक्शन महज नाम भर का नहीं है। 2025 में Figure 02 ने BMW के Spartanburg प्लांट में विस्तृत करीब 11 महीने काम किया। इसका इस्तेमाल body shop में sheet-metal parts को उठाकर सही fixture में रखने के लिए किया गया था। Figure के अनुसार, इस दौरान robots ने 90,000 से ज्यादा components संभाले और करीब 1,250 घंटे काम किया। इनके काम का योगदान 30,000 से ज्यादा BMW X3 वाहनों के उत्पादन में रहा।
यानी जिन robots को अब भट्ठी में खत्म कर दिया गया, वे पहले वास्तविक automotive production line पर अपनी उपयोगिता साबित कर चुके थे।
75 टन की भट्ठी में हुआ यह अनोखा प्रयोग
Figure ने इस decommissioning को साधारण तरीके से नहीं किया। कंपनी ने Finland के Imatra में मौजूद एक foundry का सहारा लिया। यहां 75-ton electric arc furnace में robots को पिघले हुए steel के साथ melt किया गया।
इस भट्ठी में तीन बड़े graphite electrodes का इस्तेमाल होता है। Figure के मुताबिक टीम के पास पूरे काम के लिए सिर्फ 24 घंटे और छह melts का मौका था। प्रत्येक melt में लगभग 20 मिनट की ऐसी window थी, जिसमें molten steel पर्याप्त गर्म और तरल था।
कुछ robots खुद कूदते नजर आए, इसके पीछे भी AI था
वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है, जब humanoid robots खुद furnace की ओर छलांग लगाते दिखाई देते हैं। इनमें एक robot हवा में somersault करता हुआ भी नजर आता है।
यह सब अचानक नहीं हुआ था। Figure ने पहले अपने San Jose campus में robots को jump करने की ट्रेनिंग दी। इसके लिए stunt performers की movements को reference बनाया गया। फिर robots को simulation और airbags की मदद से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे सही trajectory के साथ furnace में छलांग लगा सकें।
Arnold Schwarzenegger ने दिया था 'मसलने' का आइडिया
इस पूरी कहानी में Arnold Schwarzenegger का कनेक्शन भी काफी दिलचस्प है। Figure के मुताबिक, जब कंपनी ने पूछा कि पुराने robots के साथ क्या किया जाए, तो Terminator स्टार Schwarzenegger ने उन्हें melt करने का सुझाव दिया। इसके बाद कंपनी ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की इच्छा जताई। यही वजह है कि पूरे वीडियो में Terminator 2 से जुड़े कई references दिखाई देते हैं।
अमेरिका और मैक्सिको में क्यों नहीं मिली foundry?
इस stunt की सबसे बड़ी मुश्किल robot का lithium-ion battery system था। Figure के मुताबिक, अमेरिका और मैक्सिको में जिन metal foundries से संपर्क किया गया, वे lithium-ion batteries वाले robots को अपने furnace में डालने के लिए तैयार नहीं हुईं। आखिरकार Finland के Imatra की foundry इसके लिए तैयार हुई। Figure का कहना है कि वीडियो में दिखाया गया footage असली है और digitally generated नहीं है।
F.03 ने संभाली F.02 की जगह
F.02 की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। Figure ने 2026 में F.03 को BMW Spartanburg में वापस उतारा। नई generation अब sheet-metal loading से आगे बढ़कर logistics और sequencing जैसे ज्यादा मजबूती पर⁴ काम कर रही है। F.02 के पिघलने के बाद बनी metal bars को भी बेकार नहीं छोड़ा गया। Figure के मुताबिक इन्हें अमेरिका भेज दिया गया है और इनसे F.02 की याद में सीमित संख्या में commemorative artifacts तैयार किए जाएंगे। यानी जिस robot ने BMW की production line पर काम किया, उसका आखिरी हिस्सा अब एक अलग रूप में कंपनी के इतिहास का हिस्सा बनेगा।


