TRENDING TAGS :
Flipkart यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा Netflix, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Flipkart Netflix Offer: कंपनी फिलहाल इस सुविधा की टेस्टिंग कर रही है और धीरे-धीरे इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
Flipkart Netflix Offer
Flipkart Netflix Offer: Online shopping प्लेटफॉर्म Flipkart अपने Plus मेंबर्स के लिए एक नया और बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है। अब कुछ चुनिंदा Flipkart Plus यूजर्स को बिलकुल मुफ्त में Netflix Mobile Subscription पाने का बड़ा मिल सकता है। कंपनी फिलहाल इस सुविधा की टेस्टिंग कर रही है और धीरे-धीरे इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई यूजर्स को Flipkart ऐप पर इस ऑफर से जुड़ा बैनर दिखाई देने लगा है, जबकि कुछ लोगों को 'Join Waitlist' का विकल्प दिखाई देने लगा है। अगर यूजर तय शर्तों को पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें एक माह के लिए Netflix Mobile प्लान का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।
क्या है ऑफर की शर्त?
Free Netflix का बड़ा फायदा पाने के लिए Flipkart Plus मेंबर्स को एक महीने के अंदर कम से कम 4 ऑर्डर करने होंगे। हर ऑर्डर की कीमत 299 रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए। ये खरीदारी Flipkart, Flipkart Minutes या Flipkart Grocery के माध्यम से की जा सकती है और सभी ऑर्डर ऑफर के लिए मान्य होंगे।
हालांकि, अगर कोई ऑर्डर कैंसल कर दिया जाता है या प्रोडक्ट वापस कर दिया जाता है, तो उसे 4 आवश्यक ऑर्डर्स की गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए ऑफर का फायदा उठाने के लिए सफल और पूर्ण ऑर्डर करना जरूरी होगा।
Netflix Mobile प्लान में क्या मिलेगा?
इस ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को Netflix का Mobile Subscription मिलेगा। इसका अर्थ है कि एक वक़्त में सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर ही कंटेंट देखा जा सकेगा। इसके अलावा, वीडियो स्टैंडर्ड क्वालिटी में उपलब्ध होंगे और इस प्लान के माध्यम से TV, लैपटॉप या अन्य बड़ी स्क्रीन पर Netflix का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
क्या सभी यूजर्स को मिलेगा बड़ा लाभ?
फिलहाल यह ऑफर सभी Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे सीमित यूजर्स के बीच टेस्ट कर रही है। टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart ने अभी यह साफ़ नहीं किया है कि यह सुविधा पूरे देश के सभी Plus मेंबर्स के लिए कब तक उपलब्ध कराई जाएगी।
इन सब में दिलचस्प बात यह है कि Netflix की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस ऑफर से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों कंपनियां मिलकर यूजर्स को अतिरिक्त लाभ देने की दिशा में काम कर रही हैं।
अगर आप Flipkart Plus मेंबर हैं, तो ऐप पर इस ऑफर से जुड़ा बैनर या वेटलिस्ट विकल्प अवश्य चेक करें। संभव है कि आपकी नियमित शॉपिंग अब आपको मुफ्त में Netflix का मनोरंजन भी दिला दे।


