Google Down 2026: अचानक ठप हुई Google Search सेवा, ‘Server Error’ देख घबराए हजारों यूजर्स, मीम्स की आयी बाढ़

Google Down 2026: विश्व की सबसे बड़ी इंटरनेट सेवाओं में शामिल Google की सर्विस आज 12 मई 2026 यानी मंगलवार को अचानक प्रभावित हो गई, जिसके कारण भारत सहित कई देशों के हजारों यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Priya Singh Bisen
Published on: 12 May 2026 12:47 PM IST (Updated on: 12 May 2026 12:48 PM IST)
Google Down 2026
X

Google Down 2026

Google Down 2026: विश्व की सबसे बड़ी इंटरनेट सेवाओं में शामिल Google की सर्विस आज 12 मई 2026 यानी मंगलवार को अचानक प्रभावित हो गई, जिसके कारण भारत सहित कई देशों के हजारों यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष तौर से Google Search ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी और लोगों की स्क्रीन पर "Server Error" जैसे मैसेज दिखाई देने लगे। कई यूजर्स ने शिकायत की कि सर्च रिजल्ट लोड नहीं हो रहे थे, जबकि कुछ लोगों को खाली पेज दिखाई नहीं दे रहा था।

Downdetector ने क्या कहा

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, कुछ ही वक़्त में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ गई और लगभग 3300 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें Google Search से जुड़ी हुई थीं। इसके अलावा कई यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस और पेज लोडिंग में भी समस्या आने की बात कही।

Google Search प्रयोग करने में परेशानी

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 57 फीसदी यूजर्स को Google Search प्रयोग करने में परेशानी हुई। वहीं 28 फीसदी लोगों ने पेज लोड न होने की शिकायत दर्ज कराई, जबकि 11 फीसदी यूजर्स को वेबसाइट एक्सेस करने में समस्या आई। अचानक आई इस तकनीकी खराबी ने इंटरनेट यूजर्स के बीच ज़बरदस्त हलचल मचा दी।

हजारों लोग एक ही समस्या का किया सामना

जैसे ही लोगों को Google में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स यह जानने के लिए ऑनलाइन चर्चा करने लगे कि क्या यह दिक्कत सिर्फ उनके इंटरनेट कनेक्शन में है या फिर Google की सर्विस वाकई डाउन हो गई है। कुछ ही मिनटों में यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो गया कि हजारों लोग एक जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भाढ़

सोशल मीडिया पर कई मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, “पहली बार जीवन में Google को डाउन होते देखा।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “जब Google ही नहीं चल रहा, तो इंटरनेट पर क्या विश्वास करें?” कई लोगों ने इसे इंटरनेट विश्व का सबसे बड़ा ‘पैनिक मोमेंट’ भी बताया।

हालांकि, कुछ यूजर्स के लिए यह दिक्कत थोड़ी देर बाद अपने आप ठीक हो गई, लेकिन आउटेज की शिकायतें लगातार बढ़ती रहीं। फिलहाल Google की ओर से इस आउटेज के पीछे की असली कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही तकनीकी खराबी के कारणों की जानकारी साझा कर सकती है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story