Google Gemini ने मचाया तहलका! AI ने खुद 3 कंपनियों के सिस्टम में लगाई सेंध, सामने आया ऐसा मामला

Google Gemini AI: इसे पहली बार सामने आया ऐसा मामला बताया जा रहा है, जब गूगल के Artificial Intelligence सिस्टम ने खुद इस तरह की कार्रवाई की।

Priya Singh Bisen
Published on: 19 Sept 2026 1:50 PM IST
Google Gemini AI
X

Google Gemini AI

Google Gemini AI: Google के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल (Artificial Intelligence Model) जेमिनी (Gemini) ने साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) टेस्टिंग के दौरान ऐसा बड़ा कार्य किया है, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में गंभीर रूप से चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जेमिनी ने टेस्टिंग के दौरान इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक जानकारी इकठ्ठा की और क्रेडेंशियल का अनुमान लगाकर 3 कंपनियों की वेबसाइट के सिस्टम में सेंध लगा दी।

इसे पहली बार सामने आया ऐसा मामला बताया जा रहा है, जब गूगल के Artificial Intelligence सिस्टम ने खुद इस तरह की कार्रवाई की।

मई में हुई थी सिस्टम में सेंधमारी

सिस्टम में सेंधमारी (System Breach) की यह घटना मई महीने में हुई थी। उस वक़्त एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी गूगल के जेमिनी मॉडल की सुरक्षा क्षमता और उसकी ताकत को टेस्ट कर रही थी। इसी सामान्य टेस्टिंग के दौरान एआई मॉडल ने ऐसा व्यवहार किया, जिसने सुरक्षा विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।

Google की सिक्योरिटी इंजीनियरिंग की वाइस प्रेसिडेंट हेथर एकिंस ने बताया कि सामान्य टेस्टिंग के दौरान जेमिनी ने इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक जानकारी को कलेक्ट किया। इसके बाद मॉडल ने कुछ क्रेडेंशियल का अनुमान लगाया और फिर तीन अन्य वेबसाइट के सिस्टम में सेंधमारी कर दी।

तीनों संस्थाओं को दी गई घटना की जानकारी

हेथर एकिंस के अनुसार, Google ने यह सुनिश्चित किया कि जिन 3 संस्थाओं के सिस्टम तक जेमिनी ने पहुंच बनाई थी, उन्हें इस घटना की जानकारी दी जाए। इसके बाद Google ने अपने ट्रेनिंग पार्टनर (Training Partner) के साथ मिलकर टेस्टिंग प्रक्रिया में परिवर्तन करने पर भी काम किया।

यह घटना इस बात को सामने लाती है कि पावरफुल एआई मॉडल (Powerful AI Model) को जिम्मेदारी से काम करने के लिए तैयार करना कितना आवश्यक और चुनौतीपूर्ण है। यदि ऐसे मॉडल अनजाने में वास्तविक सिस्टम की सुरक्षा को प्रभावित करने लगें, तो कई कंपनियों के लिए यह गंभीर खतरा बन सकता है।

Google के अलावा दूसरी कंपनियां भी बना रहीं पावरफुल AI

Google के अलावा दूसरी टेक कंपनियां भी ऐसे शक्तिशाली AI मॉडल तैयार कर रही हैं। इनमें ओपनएआई (OpenAI) और एंथ्रोपिक (Anthropic) के नाम शामिल हैं।

एंथ्रोपिक का क्लॉड मिथोस (Claude Mythos) मॉडल कंपनियों के सिस्टम की समीक्षा करने और उनकी कमजोरियों का पता लगाने के लिए प्रयोग किया जाता है। कंपनी का दावा है कि इसकी सहायता से कंपनियां अपनी साइबर सिक्योरिटी वॉल को मजबूत कर सकती हैं।

हालांकि, इस तरह की तकनीक को लेकर यह चिंता भी जताई जा रही है कि यदि मिथोस जैसे शक्तिशाली मॉडल गलत हाथों में पहुंच जाएं, तो उनका प्रयोग कंपनियों के सिस्टम में सेंधमारी के लिए किया जा सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story