Green SM Limo Electric Taxi India: पेट्रोल-डीजल नहीं, बैटरी से दौड़ती है ये टैक्सी; किराया सुनकर चौंक जाएंगे आप

Green SM Limo Electric Taxi Launch India: दिल्ली-NCR में लॉन्च हुई नई प्रीमियम EV टैक्सी सेवा, 11 जून तक राइड्स पर 50% तक की छूट।

Jyotsana Singh
Published on: 7 Jun 2026 7:00 AM IST (Updated on: 7 Jun 2026 1:15 PM IST)
Green SM Limo premium electric taxi service launched in Delhi NCR 2026 Hindi news
X

Green SM Limo Electric Taxi Launch India 2026

Green SM Limo Electric Taxi India: भारत में लंबे समय से लोगों को कैब सेवा प्रदान कर रही Ola-Uber को अब EV CAB सर्विस चुनौती देने के लिए तैयार है। पेट्रोल-डीजल वाहनों पर संचालित कैब सेवा कर चलन से अलग एक आरामदायक, शांत और प्रीमियम कैब अनुभव चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते दौर के बीच Green SM ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा Green SM Limo लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत यात्रियों को 11 जून तक राइड पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। कंपनी का दावा है कि यह सेवा सिर्फ सस्ती नहीं, बल्कि ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल भी है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और अब इसका असर टैक्सी सेवाओं में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में वियतनाम की प्रमुख कारोबारी समूह Vingroup से जुड़ी कंपनी Green SM ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा Green SM Limo की शुरुआत की है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर में शुरू की गई है और कंपनी इसे भविष्य में अन्य शहरों तक विस्तार देने की तैयारी कर रही है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी पेश किया है। 5 जून से 11 जून तक Green SM ऐप के जरिए बुक की गई राइड्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद शुरुआती किराया कई मामलों में लगभग 8 रुपए प्रति किलोमीटर के आसपास पड़ सकता है, जिससे प्रीमियम कैब सेवा आम यात्रियों की पहुंच में भी आ रही है।

क्या है Green SM Limo?

Green SM Limo पूरी तरह इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा है। यानी इसमें चलने वाली सभी गाड़ियां बैटरी से संचालित होती हैं और इनमें पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल नहीं होता। इससे न केवल ईंधन की बचत होती है बल्कि कार्बन उत्सर्जन और वायु प्रदूषण भी कम होता है। कंपनी ने इस सेवा के लिए इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) का इस्तेमाल किया है। इन गाड़ियों को खास तौर पर अधिक स्पेस और बेहतर यात्री अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को पर्याप्त लेग स्पेस, आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।

क्यों अलग है यह सेवा?

भारत में पहले से Ola और Uber जैसी बड़ी कैब सेवाएं मौजूद हैं, लेकिन Green SM Limo का मॉडल उनसे कुछ अलग है। कंपनी अपनी गाड़ियों और ड्राइवरों पर सीधा नियंत्रण रखती है। इससे वाहन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, समय की पाबंदी और सुरक्षा मानकों को बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद मिलती है। कंपनी का फोकस सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना नहीं, बल्कि यात्रियों को प्रीमियम अनुभव देना है। यही वजह है कि इसे सामान्य टैक्सी सेवा के बजाय प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान के रूप में पेश किया गया है।

कैसे बुक करें Green SM Limo?

कैब बुक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Green SM ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। ऐप खुलने पर पिकअप और ड्रॉप लोकेशन दर्ज करें। उपलब्ध कैब विकल्पों में से Green SM Limo चुनें और बुकिंग कन्फर्म कर दें। बुकिंग के कुछ ही मिनटों में निकटतम इलेक्ट्रिक टैक्सी आपके पिकअप प्वाइंट पर पहुंच सकती है। ऐप में किराए की जानकारी, ड्राइवर डिटेल्स और यात्रा की लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

पर्यावरण को भी होगा फायदा

भारत के बड़े शहरों में बढ़ता प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों से धुआं नहीं निकलता, जिससे शहरों में प्रदूषण का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बड़े पैमाने पर टैक्सी सेवाएं इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाती हैं, तो ईंधन आयात पर निर्भरता घटेगी और शहरी परिवहन अधिक टिकाऊ बन सकेगा।

टैक्सी बाजार में बढ़ेगा मुकाबला

Green SM की एंट्री को भारतीय कैब मार्केट में नए प्रतिस्पर्धी दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक ऑनलाइन कैब बुकिंग सेक्टर में कुछ चुनिंदा कंपनियों का दबदबा रहा है, लेकिन पूरी तरह इलेक्ट्रिक फ्लीट के साथ Green SM का आना यात्रियों को एक नया विकल्प देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। आने वाले समय में यदि कंपनी अन्य महानगरों में भी विस्तार करती है, तो भारतीय शहरी परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story