TRENDING TAGS :
Hero Electric Bike: Hero की पहली EV बाइक का डिजाइन आया सामने, Ola Roadster से होगा मुकाबल
Hero Electric Bike: Hero MotoCorp की VIDA ने Ubex और Project VxZ इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट पेश किए हैं, जिनमें VxZ का डिजाइन पेटेंट सामने आया है।
Hero Electric Bike: Hero’s First Electric Bike Design Revealed
Hero Electric Motorcycle: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का बाजार भी तेजी से रंग पकड़ रहा है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी और विश्वसनीय दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपनी बड़ी तैयारी सामने रख दी है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने Ubex और Project VxZ जैसे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट पेश किए हैं। इनमें से VxZ को Zero मीटर मोटरसाइकल के साथ मिलकर विकसित किया गया है। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वहीं इन प्रोजेक्ट्स से साफ है कि Hero अब सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सीमित नहीं रहना चाहती।
दो अलग प्लेटफॉर्म से बनेगी इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज
Hero MotoCorp ने EICMA 2025 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से जुड़े अपने नए प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई थी। कंपनी के मुताबिक Ubex एक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। जिसे बेहतर राइड कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर Project VxZ को Zero Motorcycles के सहयोग से विकसित किया गया है। इसे ज्यादा परफॉर्मेंस-केंद्रित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म के तौर पर देखा जा रहा है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स की खासियत यह है कि Hero अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर सकती है। यानी एक मॉडल रोजाना ऑफिस-कॉलेज आने-जाने वालों के लिए हो सकता है। जबकि दूसरा प्रीमियम और स्पोर्टी राइडिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रख सकता है।
VxZ का डिजाइन पेटेंट भी हुआ
Hero के इलेक्ट्रिक बाइक प्लान को लेकर सबसे बड़ा संकेत VxZ के भारतीय डिजाइन पेटेंट से मिला है। जनवरी 2026 में इसकी पेटेंट फाइलिंग सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में स्ट्रीटफाइटर स्टाइल, शार्प LED हेडलैंप, स्प्लिट सीट, USD फ्रंट फोर्क और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे डिजाइन एलिमेंट नजर आते हैं। इसमें बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल भी देखा गया है। जो पारंपरिक चेन ड्राइव की तुलना में कम मेंटेनेंस की जरूरत पर खरा उतर सकता है। इसके बैटरी पैक, मोटर पावर, टॉप स्पीड और रेंज की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 3.5-4 kWh बैटरी, 130-150 किलोमीटर रेंज के साथ करीब 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग जैसे संभावित स्पेसिफिकेशन मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।
फीचर्स में भी टेक्नोलॉजी का तड़का
नई Hero VIDA इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में आधुनिक कनेक्टिविटी पर खास जोर रहने की उम्मीद है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, OTA अपडेट और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में जगह बना सकते हैं। VxZ के पेटेंट डिजाइन में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई देता है।
Hero के लिए यह रणनीति इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर कारोबार में VIDA ब्रांड के जरिए मौजूद है। जुलाई 2026 में कंपनी ने VIDA VX2 Plus का 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया। जिसकी IDC रेंज 187 किलोमीटर बताई गई है। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और बैटरी क्षमता पर काम करने की दिशा भी साफ होती है।
कीमत कितनी होगी और किससे मुकाबला?
Hero की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाजार रिपोर्ट्स में अलग-अलग कीमतों का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑटो इंडस्ट्री में लगाए जा रहे अनुमानों के मुताबिक प्रीमियम VIDA VXZ की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख से 3 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, ज्यादा किफायती UBEX मॉडल की कीमत इससे कम रखे जाने की उम्मीद है। प्रोडक्शन मॉडल के लॉन्च के समय ही सही कीमत सामने आएगी। अगर कंपनी इसे किफायती सेगमेंट में उतारती है तो मुकाबला Ola की Roadster रेंज, Bajaj की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों और Revolt RV400 जैसे मॉडलों से हो सकता है। वहीं अगर VxZ को प्रीमियम परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर पेश किया जाता है तो इसका मुकाबला ज्यादा महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से होगा।
Hero के लिए क्यों खास है यह लॉन्च?
Hero MotoCorp के पास देशभर में बड़ा बिक्री और सर्विस नेटवर्क है। यही चीज इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। EV खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ रेंज और फीचर्स नहीं देखते, बल्कि बैटरी सर्विस, स्पेयर पार्ट्स और चार्जिंग के बाद मिलने वाले सपोर्ट को भी अहम मानते हैं। आने वाले समय में भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में Hero की सीधी टक्कर Ola, Bajaj और दूसरे EV निर्माताओं से होने वाली है।


