सावधान! आज से बंद कर दें Instagram पर प्राइवेट चैट, Meta ने हटाया सुरक्षा कवच, इस नई पॉलिसी से बढ़ा Privacy का खतरा

Instagram Privacy Alert 2026: यदि आप भी Instagram पर दोस्तों, परिवार या अपने किसी खास व्यक्ति से कुछ पर्सनल बातचीत करते हैं, तो इस खबर आप गलती से भी अनदेखा ना करें।

Priya Singh Bisen
Published on: 11 May 2026 11:48 AM IST (Updated on: 11 May 2026 11:49 AM IST)
Instagram Privacy Alert 2026
X

Instagram Privacy Alert 2026

Instagram Privacy Alert 2026: यदि आप भी Instagram पर दोस्तों, परिवार या अपने किसी खास व्यक्ति से कुछ पर्सनल बातचीत करते हैं, तो इस खबर आप गलती से भी अनदेखा ना करें। यह आपके लिए बहुत जरूरी है। Meta के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर एक बड़ा प्राइवेसी अलर्ट सामने आया है। इसे लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने अपने मैसेजिंग सिस्टम में बड़ा परिवर्तन करते हुए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) की सुरक्षा को सीमित कर दिया है। ऐसे में यूजर्स की निजी चैट, फोटो और वीडियो की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वह तकनीक होती है, जिसमें सिर्फ मैसेज भेजने वाला और प्राप्त करने वाला व्यक्ति ही चैट को पढ़ सकता है। यहां तक कि प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी उन संदेशों को नहीं देख सकती। लेकिन हालिया परिवर्तनों के बाद अब यह आशंका जताई जा रही है कि Instagram की प्राइवेट चैट पहले जितनी सुरक्षित नहीं रह सकती।

क्या बदला है Instagram में?

Meta ने हाल ही में Instagram की मैसेजिंग पॉलिसी और AI फीचर्स में बड़े परिवर्तन किए हैं। कंपनी अब AI आधारित फीचर्स को तेजी से बढ़ा रही है, जिसके लिए यूजर डेटा और चैट इंटरैक्शन का प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूजर्स की प्राइवेसी पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

हालांकि Meta का कहना है कि वह यूजर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करती है, लेकिन नई पॉलिसी में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कुछ फीचर्स और AI टूल्स के लिए डेटा प्रोसेसिंग की जा सकती है। इससे लोगों में डर बढ़ गया है कि कहीं उनकी निजी बातचीत भी निगरानी के दायरे में न आ जाए।

आपकी चैट और फोटो पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

यदि आप Instagram DM में निजी फोटो, वीडियो या संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं, तो अब पहले से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर 100 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी नहीं होती। अगर एन्क्रिप्शन कमजोर होता है या डेटा AI सिस्टम में प्रोसेस होता है, तो डेटा लीक या हैकिंग का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा, Meta के AI फीचर्स आपके मैसेज पैटर्न, पसंद और व्यवहार को समझने के लिए डेटा का उपयोग कर सकते हैं। यही सबसे बड़ा कारण है कि कई यूजर्स अब Telegram और Signal जैसे प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं, जिन्हें अधिक सुरक्षित माना जाता है।

Meta ने क्यों लिया यह फैसला?

विशेषज्ञों के अनुसार, Meta आगामी वक़्त में AI आधारित विज्ञापन और स्मार्ट चैट फीचर्स को और मजबूत करना चाहता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर यूजर डेटा की आवश्यकता पड़ती है। यही वजह है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को AI-फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि Meta ने यह स्पष्ट नहीं कहा है कि वह यूजर्स की निजी चैट पढ़ेगी, लेकिन नई नीतियों ने लोगों की चिंता अवश्य ही बढ़ा दी है।

तो अब यूजर्स क्या करें?

यदि आप अपनी प्राइवेसी को लेकर वाकई गंभीर हैं तो Instagram पर अपने पर्सनल डाक्यूमेंट्स, बैंकिंग जानकारी, OTP या संवेदनशील फोटो शेयर करने से बचें। साथ ही Two-Factor Authentication अवश्य ऑन रखें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। बता दे, डिजिटल दौर में आपकी प्राइवेसी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसलिए किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आंख बंद करके विश्वास करना अब भारी पड़ सकता है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story