JioPC Plan: पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज

JioPC Plan: JioPC पुराने लैपटॉप और डेस्कटॉप को क्लाउड से 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक की सुविधा देगा, प्लान ₹1,000 से शुरू होंगे और AI ऐप्स चलाने का दावा है। हर यूजर के लिए अब।

Newstrack Network
Published on: 2 Sept 2026 6:49 PM IST
JioPC Plan: पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप बनेंगे और भी पावरफुल, JioPC देगा 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज
X

JioPC Plan: पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत शायद न पड़े। रिलायंस जियो का JioPC आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना नया हार्डवेयर खरीदे।

JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। यानी इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, JioPC इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बताते चलें कि पहले JioPC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था।

JioPC पुराने कंप्यूटर को बनाएगा पावरफुल

जियो का दावा है कि JioPC पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकता है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JioPC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक 8 साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए जरूरी परफॉर्मेंस, स्टोरेज और क्षमताएं हासिल कर सकता है।

ये है jioPC का पूरा प्लान

JioPC के प्लान ₹1,000 से शुरू होंगे। 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान ₹1,000 में मिलेगा, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले JioPC Ultra की कीमत दो महीने के लिए ₹1,200 है। पांच महीने के प्लान क्रमशः ₹2,000 और ₹2,500 में मिलेंगे। वहीं 12 महीने यानी 10+2 महीने के प्लान की कीमत ₹4,000 और ₹5,000 रखी गई है। सभी कीमतों में GST शामिल है।

JioPC क्लाउड पर चलता है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story