Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: फीचर्स, इंजन, स्पेस और कीमत में कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: Kia Seltos 2026 और Tata Sierra की फीचर्स, इंजन, स्पेस और कीमत के आधार पर तुलना। जानें कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होती है।

Jyotsana Singh
Published on: 13 Dec 2025 10:32 AM IST (Updated on: 13 Dec 2025 11:04 AM IST)
Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: फीचर्स, इंजन, स्पेस और कीमत में कौन सी SUV है ज्यादा दमदार?
X

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra 

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में पेश की गई नई जनरेशन 2026 Kia Seltos और बेहद चर्चा में रहने वाली Tata Sierra इस सेगमेंट की दो सबसे दमदार और प्रीमियम SUVs मानी जा रही हैं। डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत हर मोर्चे पर दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ऐसे में खरीदार के मन में यह उलझन है कि आखिर कौन-सी SUV एक बेहतर विकल्प साबित होती है। आइए, इस बारे में विस्तार से समझते हैं-

फीचर्स में किस SUV की पकड़ ज्यादा मजबूत

नई Kia Seltos को कंपनी ने टेक-लवर्स को ध्यान में रखते हुए और भी प्रीमियम बनाया है। इसमें शानदार 30-इंच ट्विन डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, Bose का 8-स्पीकर सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ और Level-2 ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स ने इसकी आधुनिकता में इजाफा किया है। वहीं फीचर्स के मामले में Tata Sierra से तुलना करें तो ये कार इसे Kia Seltos को पछाड़ देती है। Sierra में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेल-लाइट, फ्लश डोर हैंडल, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और 360° कैमरा जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, Hypr HUD, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर Dolby Atmos साउंड सिस्टम और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ इसे फीचर्स के मामले में और आगे ले जाते हैं। रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं इसे और भी प्रीमियम बनाती हैं। फीचर्स के मामले में Sierra स्पष्ट रूप से Seltos से आगे दिखाई देती है।

इंजन और प्रदर्शन में कौन है ज्यादा दमदार

नई Kia Seltos तीन इंजन विकल्पों 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल के साथ आती है। ये क्रमशः 115 PS, 160 PS और 116 PS की पावर देते हैं। Seltos के पास मैनुअल, IVT, IMT और ऑटोमैटिक चार तरह के ट्रांसमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो इसे अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Tata Sierra भी तीन इंजन विकल्प 1.5L टर्बो पेट्रोल 160 PS के साथ, 1.5L Revotron पेट्रोल 106 PS के साथ और 1.5L डीजल 118 PS के साथ आती है। खास बात यह है कि Sierra का डीजल इंजन 280 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जो Seltos के मुकाबले ज्यादा है। इसका मतलब है कि डीजल ड्राइविंग, हिल-एरिया ड्राइव या लोडेड कंडीशन्स में Sierra ज्यादा मजबूत परफॉर्मेंस देती है। टर्बो पेट्रोल में दोनों का प्रदर्शन लगभग समान है, लेकिन डीजल के मामले में Sierra कहीं आगे है।

साइज और स्पेस में कौन है बेहतर

यदि साइज और केबिन स्पेस की तुलना करें, तो Kia Seltos 4,460 mm लंबी और 1,830 mm चौड़ी है। इसका व्हीलबेस 2,690 mm है, जो इसे एक अच्छा संतुलित पोजिशनिंग देता है।

दूसरी ओर Tata Sierra की लंबाई 4,340 mm है, लेकिन इसकी चौड़ाई 1,841 mm है और व्हीलबेस 2,730 mm है। लंबाई में भले ही Seltos बड़ी है, लेकिन Sierra का अधिक व्हीलबेस इसे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस देता है। ज्यादा चौड़ाई के कारण इसका केबिन और भी खुला, एयरियर और कम्फर्टेबल महसूस होता है। इसलिए इंटीरियर स्पेस और कम्फर्ट के मामले में Sierra ज्यादा बेहतर SUV साबित होती है।

कीमत के आधार पर कौन है ज्यादा किफायती

Tata Sierra की कीमतें 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये तक जाती हैं, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी आक्रामक और आकर्षक कीमत मानी जा रही है। वहीं, नई Kia Seltos की कीमत 2 जनवरी 2026 को घोषित होगी। हालांकि अनुमान यही है कि Seltos की शुरुआती कीमत Sierra से थोड़ी अधिक हो सकती है, क्योंकि Kia आमतौर पर अपने उत्पादों को प्रीमियम पोजिशनिंग में रखती है।

कौन सी SUV आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होगी

यदि आपकी प्राथमिकता प्रीमियम फीचर्स, बड़ा केबिन, दमदार डीजल इंजन और किफायती शुरुआती कीमत है, तो Tata Sierra आपके लिए बेहद शानदार विकल्प है। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकलिटी दोनों का संतुलित गठजोड़ है।

वहीं, अगर आप रिफाइंड ड्राइविंग, भरोसेमंद टर्बो इंजन, प्रीमियम ब्रांड फील और कोरियन कारों की स्मूद परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो Kia Seltos आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगी।

दोनों SUVs अपनी-अपनी श्रेणी में शानदार हैं। अंतिम चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप फीचर्स और स्पेस को तरजीह देते हैं या ड्राइविंग-कंफर्ट और ब्रांड वैल्यू को।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। तथ्य समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करना जरूरी है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story