Meta Subscription Model: अब फ्री नहीं रहेंगे Facebook और WhatsApp के कई फीचर्स? Meta ने शुरू किया सब्सक्रिप्शन मॉडल

Meta Subscription Model 2026: Meta ने Facebook, WhatsApp और Instagram के लिए नए प्रीमियम फीचर्स और सब्सक्रिप्शन मॉडल की तैयारी शुरू की

Jyotsana Singh
Published on: 28 May 2026 12:54 PM IST (Updated on: 28 May 2026 12:55 PM IST)
meta subscription model 2026 facebook whatsapp instagram paid features
X

Meta Paid Subscription Model 2026

Meta Subscription Model 2026: रील, मीम्स, स्टोरी की दुनिया में खो चुके लोगों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि अब आपको आने वाले समय में इंस्टग्राम पर स्टोरी देखने, व्हाट्सअप को कस्टमाइज करने और फेसबुक पर एक्स्ट्रा फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने पड़ेंगे? लेकिन अब यह सच साबित होने जा रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़े बदलाव मेटा ने अपनी लोकप्रिय ऐप्स व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस टूल्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स को उपलब्ध नहीं होंगे। अब तक मेटा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया विज्ञापन रहे हैं, लेकिन कंपनी अब सब्सक्रिप्शन मॉडल की तरफ भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि मेटा ने अपनी ऐप्स के ‘Plus’ वर्जन लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन नए प्लान्स में यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी, ज्यादा कंट्रोल और कई नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे।

कितना होगा सब्सक्रिप्शन चार्ज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत लगभग 390 रुपये प्रति महीना रखी गई है। वहीं व्हाट्सएप प्लस के लिए यूजर्स को करीब 290 रुपये प्रति महीना खर्च करना पड़ सकता है। फिलहाल कंपनी ने भारत के लिए आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव हो सकता है। मेटा का यह कदम इस बात का संकेत है कि भविष्य में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फ्री सर्विस के साथ-साथ प्रीमियम अनुभव भी बेचेंगे। ठीक वैसे ही जैसे आज कई म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स फ्री और पेड दोनों मॉडल पर काम करते हैं।

इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस में क्या होंगे बदलाव

मेरा के नए इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस प्लान में कई ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और एक्टिव सोशल मीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।सबसे चर्चित फीचर होगा स्टोरी रीवॉच ट्रैकिंग। यानी अब यूजर्स यह देख पाएंगे कि किस व्यक्ति ने उनकी स्टोरी कितनी बार देखी। अभी तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा भी मिलेगी। इससे अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग स्टोरी ग्रुप बनाए जा सकेंगे। कंपनी स्टोरी प्राइवेसी और कंट्रोल को बेहतर बनाने पर खास फोकस कर रही है।

इन प्लान्स में एक और दिलचस्प फीचर मिलेगा, जिसमें यूजर्स बिना सामने वाले की विवर लिस्ट में दिखे किसी की स्टोरी देख सकेंगे। यानी स्टोरी देखने के बाद भी आपका नाम व्यूअर लिस्ट में नजर नहीं आएगा। इसके अलावा स्टोरी टाइम लिमिट को 24 घंटे से ज्यादा बढ़ाने का विकल्प, हर हफ्ते एक स्टोरी स्पॉटलाइट फीचर, वीवर लिस्ट में सर्च ऑप्शन और फॉलोवर्स की फीड में दिखाई दिए बिना प्रोफाइल पर पोस्ट करने जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फीचर्स खासतौर पर इंफ्लुएंसर्स, डिजिटल क्रिएटर्स और उन यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

व्हाट्सएप प्लस में मिलेगा नया एक्सपीरियंस

व्हाट्सएप प्लस को मुख्य रूप से मैसेजिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइज्ड बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। मेटा इस ऐप को सिर्फ चैटिंग प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक प्रीमियम कम्युनिकेशन टूल के रूप में पेश करना चाहती है। पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कस्टम थीम्स का विकल्प मिलेगा, जिससे वे व्हाट्सएप के लुक को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। इसके साथ यूनिक रिंगटोन्स, प्रीमियम स्टिकर्स और एडवांस चैट कस्टमाइजेशन फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा भी मिलेगी। अभी सामान्य यूजर्स के लिए पिन चैट की लिमिट काफी कम है। वहीं लिस्ट कस्टमाइजेशन टूल्स की मदद से यूजर्स अपनी चैट और कॉन्टैक्ट लिस्ट को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इन पेड प्लान्स में और भी कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

मेटा वेरीफाइड से अलग हैं ये प्लान

मेटा ने साफ किया है कि ये नए सब्सक्रिप्शन प्लान मेटा वेरीफाइड से अलग होंगे। मेटा वेरीफाइड में यूजर्स को ब्लू टिक, आईडेंटिटी वेरिफिकेशन, इम्पर्सोनेशन प्रोटेक्शन और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं नए प्लस प्लान्स का फोकस यूजर एक्सपीरियंस, एक्स्ट्रा कंट्रोल और कस्टमाइजेशन फीचर्स पर रहेगा। यानी यह ब्लू टिक सर्विस नहीं बल्कि प्रीमियम सोशल मीडिया एक्सपीरियंस होगा।

Meta One प्लान का भी ऐलान

मेटा ने सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स के लिए ही नहीं बल्कि AI यूजर्स के लिए भी नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है। कंपनी ने मेटा वन नाम से दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान मेटा वनप्लस है, जिसकी कीमत 7.99 डॉलर यानी लगभग 775 रुपये प्रति महीना रखी गई है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो इमेज और वीडियो जेनरेशन, लंबे AI रीजनिंग टास्क के लिए मेटा AI का इस्तेमाल करते हैं।

दूसरा प्लान मेटा 1 प्रीमियम है, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये प्रति महीना बताई जा रही है। इसमें ज्यादा यूजेस लिमिट्स और एडवांस AI सुविधाएं दी जाएंगी।

सोशल मीडिया की दुनिया अब बदलाव की ओर

मेटा के इस कदम को सोशल मीडिया इंडस्ट्री में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय तक फ्री सर्विस देने के बाद अब कंपनियां प्रीमियम फीचर्स के जरिए कमाई बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

हालांकि आम यूजर्स के लिए बेसिक फीचर्स पहले की तरह फ्री रहने की उम्मीद है, लेकिन एक्स्ट्रा प्राइवेसी, ज्यादा कंट्रोल और एडवांस टूल्स के लिए अब पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगर यह मॉडल सफल रहा तो आने वाले समय में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी इसी तरह के पेड फीचर्स लॉन्च कर सकते हैं।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story