MG Majestor vs Fortuner: दमदार इंजन, लग्जरी केबिन और कम कीमत... MG Majestor ने बढ़ाई Toyota की टेंशन

MG Majestor vs Fortuner 2026: MG Majestor की कीमत, इंजन, लग्जरी फीचर्स और 70% Buyback स्कीम ने Fortuner से मुकाबला तेज किया

Jyotsana Singh
Published on: 28 May 2026 7:30 AM IST
mg majestor vs toyota fortuner 2026 price features engine luxury suv india
X

MG Majestor vs Fortuner 2026 

MG Majestor vs Fortuner 2026: भोकाली कारों के शौकीन लोगों के बीच फॉर्चूनर का क्रेज देखते ही बनता है। भारत के प्रीमियम SUV बाजार में लंबे समय से अगर किसी गाड़ी का दबदबा रहा है तो वह है Toyota Fortuner। दमदार रोड प्रजेंस, मजबूत इंजन और ऑफ रोड क्षमता की वजह से इस गाड़ी को हमेशा से स्टेटस सिंबल माना जाता रहा है। लेकिन अब इस सेगमेंट में एक नई चुनौती सामने आ चुकी है।

MG Majestor की लॉन्चिंग के बाद SUV बाजार में हलचल तेज हो गई है। MG मोटर्स ने इसे सिर्फ एक नई SUV के तौर पर नहीं बल्कि फॉर्चूनर के मजबूत विकल्प के रूप में पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे ऐसी कीमत पर उतारा है, जहां ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स, ज्यादा टेक्नोलॉजी और दमदार ऑफ रोड क्षमता एक साथ मिलती दिखाई दे रही है। एमजी मेजेस्टर की भारतीय बाजार में कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत इसके 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट की है। वहीं 4x4 ऑटोमैटिक 7 सीटर वेरिएंट 44.9 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध होगा। कीमत सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विषय बना हुआ है कि MG ने सीधे Fortuner के बाजार को चुनौती दे दी है।

Fortuner से कितनी सस्ती है नई एमजी मेजेस्टर

भारतीय बाजार में फॉर्चूनर के टॉप वेरिएंट की कीमत काफी ज्यादा पहुंच चुकी है। ऐसे में MG ने अपने नए मॉडल को थोड़ा आक्रामक प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया है। यही वजह है कि जो ग्राहक अब तक Fortuner खरीदने की सोच रहे थे, वे अब Majestor की तरफ भी गंभीरता से देखने लगे हैं। MG अपनी रणनीति के चाहती है कि ग्राहक सिर्फ ब्रांड वैल्यू नहीं बल्कि फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी को भी प्राथमिकता दें। यही कारण है कि एमजी मेजेस्टर में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत पर आमतौर पर प्रीमियम लग्जरी SUVs में देखने को मिलते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस में कितना दम?

MG एमजी मेजेस्टर में ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतनी ज्यादा टॉर्क आउटपुट इसे हाईवे ड्राइविंग और ऑफ रोडिंग दोनों के लिए मजबूत बनाती है। SUV का साइज भी इसे खास बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची SUV है। बड़े आकार की वजह से इसका रोड प्रजेंस काफी दमदार दिखाई देता है। शहर की सड़कों से लेकर पहाड़ी रास्तों तक बेहतर प्रदर्शन के लिए इसमें कई एडवांस ऑफ रोड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक सिस्टम और 10 अलग-अलग ऑफ रोड मोड शामिल हैं। यही फीचर्स इसे सिर्फ फैमिली SUV नहीं बल्कि एक एडवेंचर मशीन भी बनाते हैं। इसके अलावा 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब रास्तों पर बेहतर मदद करता है। वहीं 810mm की वॉटर वेडिंग क्षमता इसे बारिश और पानी भरे रास्तों पर भी मजबूत बनाती है।

लग्जरी केबिन से प्रीमियम फील देने की कोशिश

MG ने इस SUV के इंटीरियर पर भी काफी फोकस किया है। कंपनी ने इसे ऐसा केबिन देने की कोशिश की है जो लंबी यात्राओं में भी लग्जरी अनुभव दे सके। SUV में वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स दी गई हैं। ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन भी मिलता है, जिससे अलग-अलग ड्राइवर अपनी पसंद की सीट पोजिशन सेव कर सकते हैं। इसके अलावा 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल वायरलेस चार्जर और 12 स्पीकर वाला JBL सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इन फीचर्स की वजह से यह SUV टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों मामलों में मजबूत नजर आती है। कई ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि MG ने इस SUV के जरिए उन ग्राहकों को टारगेट किया है जो Fortuner जैसी रोड प्रजेंस तो चाहते हैं लेकिन साथ में लग्जरी फीचर्स से भी समझौता नहीं करना चाहते।

70% बाई बैक स्कीम बना सकती है बड़ा हथियार

MG की सबसे बड़ी रणनीति इसकी 70 प्रतिशत Buyback स्कीम भी मानी जा रही है। भारतीय ग्राहकों के लिए रीसेल वैल्यू हमेशा से बड़ा मुद्दा रही है। Fortuner की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण उसकी मजबूत रीसेल वैल्यू भी है।

ऐसे में MG ने Buyback स्कीम देकर ग्राहकों की इसी चिंता को कम करने की कोशिश की है। अगर यह स्कीम बाजार में सफल रहती है तो कंपनी को नए ग्राहकों को आकर्षित करने में काफी फायदा मिल सकता है।

क्या सच में Fortuner को टक्कर दे पाएगी?

यह सवाल फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। Fortuner की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता और मजबूत ब्रांड इमेज है। भारत में Toyota की गाड़ियों को लंबे समय तक टिकाऊ माना जाता है।

हालांकि MG Majestor फीचर्स, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम केबिन के मामले में काफी आगे नजर आती है। कम कीमत में ज्यादा फीचर्स मिलने की वजह से यह SUV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो अब तक Fortuner की ऊंची कीमत की वजह से पीछे हट रहे थे।

ऑटो बाजार में अब मुकाबला सिर्फ इंजन और माइलेज का नहीं रह गया है। ग्राहक अब टेक्नोलॉजी, सेफ्टी, कम्फर्ट और प्रीमियम अनुभव भी चाहते हैं। MG Majestor इसी बदलती सोच को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई दिखाई देती है। आने वाले महीनों में यह साफ हो जाएगा कि भारतीय ग्राहक पारंपरिक भरोसे को चुनते हैं या फिर नए दौर की फीचर-लोडेड प्रीमियम SUVs की तरफ तेजी से बढ़ते हैं। फिलहाल इतना तय है कि MG Majestor ने लॉन्च होते ही प्रीमियम SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर दिया है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story