Tata Nexon या Skoda Kylaq - धमाका मचा रहीं ये दोनों SUV- जानिए आपके लिए कौन सी होगी बेस्ट?

Tata Nexon और Skoda Kylaq SUV का इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण। जानिए आपके लिए कौन सी SUV है सबसे बेहतर विकल्प।

Jyotsana Singh
Published on: 2 Oct 2025 7:10 AM IST
Tata Nexon vs Skoda Kylaq
X

Tata Nexon vs Skoda Kylaq (Image Credit-Social Media)

Tata Nexon or Skoda Kylaq : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का चलन ग्राहकों के बीच तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। हर बड़ी कंपनी इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स को बाजार में उतार रही है। जिससे ग्राहकों के पास शानदार फीचर्स और अत्याधुनिक डिजाइन से लैस विकल्पों की भरमार है। ऐसे में ग्राहकों को अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनना एक चुनौती बन जाता है। आप भी अगर इस त्योहारी सीजन में एक स्टाइलिश SUV कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बाजार में इस सेगमेंट में दो ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होंगे। टाटा मोटर्स की Tata Nexon और स्कोडा की Skoda Kylaq इस समय सबसे चर्चित नाम हैं। दोनों ही SUVs दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी के साथ प्रीमियम अनुभव देने का दावा करती हैं। लेकिन सही चुनाव के लिए आइए जानते हैं इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत पर तुलनात्मक विवरण के बारे में-

Tata Nexon VS Skoda Kylaq इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Nexon तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसका पेट्रोल इंजन 88.2 पीएस की पावर और 170 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है, जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 84.5 पीएस की पावर और 260 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, Nexon का 1.2 लीटर CNG इंजन 73.5 पीएस की पावर के साथ 170 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

वहीं Skoda Kylaq में 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है जो 85 किलोवॉट (लगभग 115 पीएस) की पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। इंजन विकल्पों की विविधता और किफायती ऑप्शन के लिहाज से Nexon ज्यादा आकर्षक है, जबकि Skoda Kylaq का TSI इंजन अधिक स्मूद और सुविधाजनक ड्राइव अनुभव देता है।

Tata Nexon VS Skoda Kylaq फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Nexon फीचर्स के मामले में यह एक फुल विथ फीचर लोडेड कार साबित होती है। इसमें शार्क फिन एंटीना, बाई-फंक्शन फुल LED हेडलाइट्स, LED DRLs और रूफ रेल्स के साथ पैनोरमिक सनरूफ शामिल है। इसके अलावा, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे एडवांस और प्रैक्टिकल SUV कार बनाती हैं। Skoda Kylaq भी फीचर्स में पीछे नहीं है। इसमें शाइनी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा बड़ा डिजिटल क्लस्टर, 25.6 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और ट्रंक में थ्री किलो हुक जैसी प्रैक्टिकल सुविधाएं इसे और अधिक सुविधाजनक कार बनाती हैं।

Tata Nexon VS Skoda Kylaq सुरक्षा फीचर्स और भरोसेमंद

Tata Nexon सुरक्षा के मामले में भी मजबूत दावेदारी पेश करती है। इसमें ABS, EBD, छह एयरबैग्स, हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। Nexon को Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त है, जो इसे सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद बनाती है।

जबकि Skoda Kylaq इसमें और आगे निकलती है। इसमें 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 6 एयरबैग्स, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल है। यदि आप अपनी कार में सुरक्षा फीचर्स की प्रार्थमिकता देते हैं तो Skoda Kylaq ज्यादा एडवांस विकल्प है, जबकि Nexon भी एक भरोसेमंद कार साबित होती है।

Tata Nexon VS Skoda Kylaq कीमत और बजट के लिहाज से तुलना

कीमत के मामले में तुलना करें तो दोनों SUVs के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद करीबी हैं। Tata Nexon की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.32 लाख से शुरू होकर ₹14.05 लाख तक जाती है। Skoda Kylaq की कीमत ₹7.54 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹12.79 लाख तक जाती है। शुरुआती कीमतों की तुलना में दोनों SUVs लगभग बराबर हैं, लेकिन Nexon में डीजल और CNG विकल्प मिलने की वजह से यह ज्यादा किफायती और प्रैक्टिकल SUV साबित होती है।

माइलेज और किफायती मेंटेनेंस के मामले में ग्राहकों की पसंद

भारतीय ग्राहकों के लिए माइलेज, किफायती मेंटेनेंस और फीचर्स जरूरी हैं। इस हिसाब से Tata Nexon उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जिनका बजट सीमित है और जो मल्टी-इंजन विकल्प वाली SUV चाहते हैं। यह शहर में आसानी से चल सकती है और लंबी ड्राइव के लिए भी पर्याप्त आरामदायक है। जबकि

Skoda Kylaq उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो प्रीमियम डिजाइन, इंटरनेशनल फील, एडवांस्ड फीचर्स और सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं। यह शहर और हाईवे दोनों ड्राइविंग के लिए शानदार अनुभव देती है, लेकिन इसके टॉप वेरिएंट की कीमत और पेट्रोल इंजन की सीमित वैराइटी कुछ ग्राहकों के सामने इसके चुनाव में बाधा डालती है।

Tata Nexon VS Skoda कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर

बाजार में तहलका मचा रही इन दोनों SUV के बीच चुनाव की बात करें तो Tata Nexon एक प्रैक्टिकल और किफायती पैकेज के साथ आती है, जबकि Skoda Kylaq अपने प्रीमियम अपील, डिजाइन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के दम पर ग्राहकों को आकर्षित करती है। यदि आप भरोसेमंद, टेक-लोडेड और मल्टी-इंजन विकल्प चाहते हैं तो Nexon आपका सबसे अच्छा साथी साबित होगी। वहीं अगर आपको प्रीमियम अनुभव, स्मूद ड्राइव और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहिए तो Kylaq आपके लिए उपयुक्त विकल्प है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी कारों के वर्तमान मॉडल, फीचर्स और कीमतों के आधार पर तैयार की गई है। स्थानीय डीलरशिप, टैक्स और ऑफर के अनुसार कीमतों और फीचर्स में बदलाव हो सकते हैं। अंतिम निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोत या डीलर से पुष्टि अवश्य करें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Admin 2

Admin 2

Next Story