...तो दुनिया भर में आईफोन का बज जाएगा बाजा, घबड़ाई अमेरिकी सरकार ने लगा दी रोक

एन्थ्रोपिक के एआई माडल्स Fable 5 और Mythos 5 से घबड़ाई अमेरिका सरकार तत्काल प्रभाव से सुरक्षा चिंताओं का हवाला दे लगाई रोक। अब दुनिया के दूसरे देशों को नहीं मिल सकेगा एक्सेस

Ramkrishna Vajpei
Published on: 13 Jun 2026 2:06 PM IST
Fable 5 and Mythos 5 Restricted
X

US Orders Anthropic to Restrict Fable 5 and Mythos 5 AI Models(Social Media)

Fable 5-Mythos 5 AI: एक ताजा आदेश में अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए AI कंपनी एन्थ्रोपिक को अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में Fable 5 और Mythos 5 का एक्सेस रोकने का आदेश दिया। आपको बता दें कि एन्थ्रोपिक ने इस हफ़्ते की शुरुआत में अपने Mythos AI मॉडल का एक खास वर्जन जारी किया है जिसे Fable 5 कहा जाता है। जिससे उसके कड़ाई से कंट्रोल किए जाने वाले Mythos सिस्टम की कुछ एडवांस्ड क्षमताएं ज़्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो गईं। उदाहरण के लिए ये माडल एप्पल की सुरक्षा दीवारों को भी भेद सकता है। इसके अलावा एआई से ऐसे काम भी कराए जा सकते हैं जो अनैतिक या नियमों के विरुद्ध कहे जा सकते हैं।

अमेरीकी सरकार के निर्देश मिलने के तुरंत बाद एन्थ्रोपिक ने बताया कि उसे शुक्रवार को शाम 5:21 बजे (ET) एक्सपोर्ट कंट्रोल का निर्देश मिला और उसने तुरंत आदेश का पालन करते हुए मॉडल्स को बंद करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने 700 से ज़्यादा शब्दों का बयान जारी करते हुए कहा कि वह सरकार के फ़ैसले से सहमत नहीं है।

कंपनी का तर्क है कि चिंताएँ एक सीमित "जेलब्रेक" तकनीक से जुड़ी हैं, जिससे केवल छोटी और पहले से ज्ञात सॉफ़्टवेयर कमज़ोरियाँ सामने आईं; इससे ऐसी कोई क्षमता नहीं दिखी जो पहले से मौजूद दूसरे प्रमुख AI सिस्टम्स में न हो।

कंपनी ने कहा है कि पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंता के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। हमारा मानना है कि सरकार को 'Fable 5' को बायपास करने या 'जेलब्रेक' करने के किसी तरीके के बारे में पता चला है। जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।

क्या है जेलब्रेक

जेलब्रेक का सीधा अर्थ है जेल की सुरक्षा को तोड़ देना या फरार हो जाना। टेक में इसका आशय है आई फोन तकनीक के सुरक्षा कवच को भेद लेना। यानी दुनिया भर के आई फोन धारकों के लिए ये परेशानी का सबब बन सकता है। यानी ये एप्पल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने में सक्षम है। एंड्रोयड फोन में जैसे रूटींग की जाती है ठीक उसी तरह से ये Fable 5 और Mythos 5 एप्पल की इन बिल्ट सुरक्षा सीमा को तोड़ सकते हैं।

Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story