ऑफिस या पब्लिक कंप्यूटर पर न चलाएं WhatsApp! वरना हो जाएगा बड़ा स्केम, मोदी सरकार की बड़ी चेतावनी

गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम विंग ने पब्लिक और साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों को सतर्क किया है।

Sachin Singh
Published on: 23 Nov 2026 5:00 PM IST
ऑफिस या पब्लिक कंप्यूटर पर न चलाएं WhatsApp! वरना हो जाएगा बड़ा स्केम, मोदी सरकार की बड़ी चेतावनी
X

WhatsApp: गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम विंग ने WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले लोगों को सतर्क किया है। अगर आप किसी पब्लिक या दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करके उसे लॉगआउट करना भूल जाते हैं, तो आपकी निजी चैट और अकाउंट तक साइबर अपराधियों की पहुंच हो सकती है। इसके जरिए वे आपके नाम से मैसेज भेजकर लोगों के साथ ठगी और धोखाधड़ी कर सकते हैं।

लॉगिन रह गया तो निजी चैट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने अपनी ताजा एडवाइजरी में बताया है कि कंप्यूटर पर WhatsApp Web का सेशन एक्टिव रहने से अनजान लोग आपके मैसेज, कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट देख सकते हैं। इतना ही नहीं, वे आपके अकाउंट से दूसरे लोगों को मैसेज भेजकर आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ऐसे में साइबर अपराधी आपके जान-पहचान वालों को निशाना बनाकर फर्जी मैसेज, फिशिंग लिंक और दूसरे तरीकों से ठगी कर सकते हैं। खासतौर पर ऑफिस, साझा और पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिर्फ ब्राउजर बंद करने से लॉगआउट नहीं होता WhatsApp Web

एडवाइजरी में एक अहम बात यह भी बताई गई है कि WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद सिर्फ ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देना काफी नहीं है। ऐसा करने से आपका लॉगिन सेशन खत्म नहीं होता। इसलिए हर बार इस्तेमाल के बाद अकाउंट से मैन्युअली लॉगआउट करना जरूरी है।

I4C ने लोगों को सलाह दी है कि साइबर कैफे, पब्लिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर या किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से बचें। अगर किसी मजबूरी में इसका इस्तेमाल करना पड़े, तो Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें।

सरकारी और निजी जानकारी शेयर करने से बचें

एजेंसी ने कहा है कि ऑफिस या साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web के जरिए सरकारी, संगठन से जुड़ी, वित्तीय और दूसरी गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान करने से बचना चाहिए। संवेदनशील काम के लिए ऐसे कंप्यूटरों पर WhatsApp Web का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिन तक दूसरे लोगों की पहुंच हो सकती है।

अकाउंट में दिखे ये संकेत तो हो जाएं सतर्क

I4C ने यूजर्स को अपने WhatsApp अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी है। अगर आपके अकाउंट से ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिन्हें आपने नहीं भेजा, या आपके कॉन्टैक्ट्स की तरफ से अजीब जवाब मिल रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। अकाउंट में किसी भी तरह की अनजान गतिविधि दिखने पर सतर्क हो जाएं।

इसके अलावा अपने डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर को अपडेट रखें। सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करते रहें। अनजान फाइल डाउनलोड करने, संदिग्ध लिंक खोलने और क्रैक्ड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने से बचें।

WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

I4C की सलाह है कि अनजान या पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन न करें। हर बार इस्तेमाल के बाद मैन्युअली लॉगआउट जरूर करें और अपने अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपकी निजी बातचीत और WhatsApp अकाउंट को साइबर अपराधियों की पहुंच से बचा सकती है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story