×

IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेलेंगे IPL मैच, जानिए कौन होगा MI का कप्तान

IPL 2025 Hardik Pandya: जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 12 Feb 2025 8:54 AM IST
IPL 2025: Hardik Pandya नहीं खेलेंगे IPL मैच, जानिए कौन होगा MI का कप्तान
X

Hardik Pandya (Credit: Social Media)

IPL 2025 Hardik Pandya: जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम किसी और खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है।

Hardik Pandya नहीं खेलेंगे IPL 2025 का पहला मैच (Hardik Pandya IPL 2025):

आईपीएल (IPL) का 18 सीजन 21 मार्च 2025 से खेला जाएगा। जिसको लेकर बीसीसीआई (bcci) की तरफ से जल्द ही आधिकारिक ऐलान होने वाला है। वहीं इस बीच हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चा तेज है। आईपीएल (ipl) में अपना पहला मैच हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) नहीं खेलेंगे। जिसका सबसे बड़ा कारण है स्लो ओवर।


दरअसल, आईपीएल (ipl) के 17वें सेशन में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा था। ये बैन IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (mumbai indians) के आखिरी मैच के बाद लगाई गई थी। इसलिए हार्दिक पांड्या का IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेलना तय है। ऐसे में टीम का कप्तान कौन होगा, ये अब सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की जगह रोहित शर्मा (Rohit sharma) को कप्तानी ऑफर की जा सकती है। हालांकि, इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (Suryakuma Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस टीम किसे अपना कप्तान बनाती है। बता दें कि, आईपीएल में भाग लेने वाली टीमों में दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉय चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शामिल हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story