×

Lenovo Yoga Slim 7i Price: लेटेस्ट लैपटॉप खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो जान लें इसका कैसा है Review

Lenovo Yoga Slim 7i Review: लेनेवो ने हाल ही में अपना लेटेस्ट लैपटॉप Lenovo Yoga Slim 7i को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप AI इंचन प्लस से लैस Yoga Slim 6i का एक अपग्रेड वर्जन है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 12 March 2024 8:26 AM GMT
Lenovo Yoga Slim 7i Price: लेटेस्ट लैपटॉप खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो जान लें इसका कैसा है Review
X

Lenovo Yoga Slim 7i Review: अगर आप लंबे समय से लेनेवो का लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। हाल ही में कंपनी ने Lenovo Yoga Slim 7i को लॉन्च किया है। जिसमें यूजर्स को कई तरह के बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। हालांकि, इसे खरीदने से पहले आपको Lenovo Yoga Slim 7i का रिव्यू एक बार जान लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं Lenovo Yoga Slim 7i का Review के साथ फीचर्स और कीमत भी :

Lenovo Yoga Slim 7i का रिव्यू और फीचर्स (Lenovo Yoga Slim 7i Review/ Features):

Lenovo Yoga Slim 7i का रिव्यू और फीचर्स के बारे में बात करें तो यह लैपटॉप AI इंचन प्लस के साथ आता है। ये लेनोवो के पिछले लैपटॉप Yoga Slim 6i का एक अपग्रेड वर्जन है। हालांकि, ये लेनोवो की योगा स्लिम सीरीज का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो AI फीचर्स से लैस है। लेनोवो के इस लैपटॉप में NPU के साथ Lenovo AI Engine+ का इस्तेमाल हुआ है।

Lenovo Yoga Slim 7i के अन्य स्पेसिफिकेशन्स (Lenovo Yoga Slim 7i Specifications) के बारे में बात करें तो इस लैपटॉप में 14 इंच की OLED डिस्प्ले है, जो 1920*1200 पिक्सल की रेजॉल्यूशन, HDR 500, 400 निट्स की ब्राइटनेस, डॉल्बी विज़न जैसे कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए Intel Core Ultra 7 155H चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए इंटीग्रेटेड इंटेल आर्क ग्राफिक्स दिया गया है। ये लैपटॉप Window 11 ओएस के साथ आता है।


रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस लैपटॉप में 32GB LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा 2W के 4 स्पीकर्स, एचडी ऑडियो, डॉल्बी अटम्स और एम्पलिफायर हैं। लेनोवो योगा स्लिम 7i में फोर-सेल 65Whr बैटरी दी गई है जो 65W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं कनेक्टिविटी के लिए ये लैपटॉप वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.1, HDMI 2.1 पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ आता है। इसमें फुलएचडी IR वेबकैम भी है। वहीं इस लैपटॉप का वजन 1.39 किलोग्राम है।

Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत (Lenovo Yoga Slim 7i Price):

Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 1,04,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। बता दें ये लैपटॉप एल्यूमिनियम और लूना ग्रे कलर्स में मौजूद है। यूजर्स Lenovo Yoga Slim 7i को एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑफलाइन स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसपर कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story