×

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: कब आएगी 19वीं किस्त, ऐसे चेक करें Status

PM Kisan Samman Nidhi Yojna 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 19वीं किस्त का इंतजार किसानों को पिछले काफी समय से बेसब्री से है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Feb 2025 12:19 PM IST (Updated on: 4 Feb 2025 12:20 PM IST)
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: कब आएगी 19वीं किस्त, ऐसे चेक करें Status
X

PM Kisan Samman Nidhi Yojna 19th Installment (Credit: Social Media)

PM Kisan Samman Nidhi Yojna 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 19वीं किस्त का इंतजार किसानों को पिछले काफी समय से ही बेसब्री से है। इस सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। इस योजना के जरिए सरकार द्वारा मध्यम और गरीब किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है।

पीएम किसान योजना के जरिए लाभार्थी किसानों को सालाना 6,000 रुपए सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। 18वीं पीएम किसान किस्त को पिछले साल 5 अक्टूबर, 2024 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है। ऐसे में किसानों को अपने मोबाइल नंबर लिंक कराना बेहद जरूरी हो जाता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं PM Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त कब आएगी, रजिस्ट्रेशन और इसके लिए कैसे लिंक कर सकते हैं मोबाइल नंबर:


PM Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त के लिए ऐसे लिंक कर सकते हैं मोबाइल नंबर (PM Kisan Samman Nidhi Linked Mobile Number):

किसान अपने घर बैठे ही फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन भी ये काम कर सकते हैं।

Online के लिए किसानों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.upfr.agristack.gov.in पर जाना होगा।

इससे आसानी से किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसके अलावा Farmer Registry UP के माध्यम से भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है।

किसान ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जन सुविधा केंद्र पर जा सकते हैं। इसके लिए किसानों को शुल्क देना होगा।

फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, खतौनी की कॉपी और आधार कार्ड की जरूरत होती है।

फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के नाम के साथ ही पिता का नाम, स्वामित्व वाली सभी गाटा संख्या के साथ साथ हिस्सेदारों के नाम, आधार कार्ड, ई-केवाईसी से संबंधित जानकारियां देनी होती हैं।

PM Kisan Samman Nidhi की 19वीं किस्त के लिए रजिस्ट्री बेहद जरूरी (PM Kisan Samman Nidhi Yojna Registration):

पीएम किसान सम्मान निधि के 6000 रुपए का सालाना लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद जरूरी हो जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं क़िस्त के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर कराना बहुत ही अनिवार्य होता है। जानकारी के लिए बता दें कि, फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 31 दिसंबर 2024 आखिरी तिथि दिया गया था। इसके लिए ई-केवाईसी और भू-वेरिफिकेशन कराना भी बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में जिन किसानों ने ये प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके लिए मुश्किल हो सकता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story