×

अगर लगाते हैं ये पेड़ तो होती है याददाश्त तेज, नहीं होता घर में क्लेश

suman
Published on: 13 Jan 2018 1:52 AM GMT
अगर लगाते हैं ये पेड़ तो होती है याददाश्त तेज, नहीं होता घर में क्लेश
X

जयपुर: वास्तुशास्त्र में अशोक के पेड़ को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। अशोक के पेड़ को घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अशोक के पेड़ को घर में किस दिशा में लगाना चाहिए इसके बारे में वास्तुशास्त्र में बताया गया है।

यह पढ़ें...इस दिन बन रहा है अद्भुत संयोग, इन राशियों पर जिसका पड़ेगा प्रभाव

वास्तु के अनुसार अशोक का वृक्ष घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जिससे गृह में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण बना रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एवं अकाल मृत्यु नहीं होती है। अशोक का पेड़ घर में लगाने से परिवार की महिलाओं की शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलाएं अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहें तो उनके वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है।

यह पढ़ें..ASTRO: 13 जनवरी को ही मनाए लोहड़ी पर्व, यह है शुभ मुहूर्रत

घर के बाहर दरवाजे पर अशोक के पत्तों की बंदनवार बांधने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है। जिन बच्चों को पढ़ाई करने के बाद भी कुछ याद नहीं रहता हो उन्हें प्रतिदिन कुछ समय अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर अध्ययन करना चाहिए ,इससे उनकी याददाश्त बढ़ेगी।

suman

suman

Next Story