×

इन राशियों के बृहस्पति होंगे बलवान, चमकेगा जातक का भाग्य

suman
Published on: 11 July 2018 5:43 AM GMT
इन राशियों के बृहस्पति होंगे बलवान, चमकेगा जातक का भाग्य
X

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन-वैभव, सुख संपत्ति और रोमांटिक जीवन के कारक देवगुरू बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने पर राशि चक्र की प्रायः सभी राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष के अनुसार जिन राशियों में बृहस्पति बलवान है, उससे संबंधिक जातक का भाग्य चमक सकता है। भौतिक सुख के कारक ग्रह बृहस्पति 10 जुलाई 2018 (मंगलवार) को मार्गी हो रहा है।

11जुलाई: वृष राशि जीवनसाथी के सेहत का रखें ख्याल, जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से भाग्य का साथ मिलेगा। यह कहें कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। फिर भी करियर या व्यक्तिगत पेशे के कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता और बौद्धिकता साबित करनी होगी। घर-परिवार के मोर्चे पर आपकी सक्रियता बनी रहेगी।वृष मार्गी देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से भाग्य पर भाग्य पर भरोसा करना महंगा पद सकता है। मार्गी बृहस्पति आपको अपने कर्मों के प्रभाव में कमी आ सकती है। फिर भी मेहनत रंग लाएगी। योग्यता और सूझ-बूझ के मिलेजुले असर से कारोबार या करियर में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत पेशे में कुछ नयापन आ सकता है। आपकी मेहनत रंग दिखा सकती है।

मिथुन बृहस्पति के मार्गी चाल से प्रोफेशन के मोर्चे पर शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी कार्य-योजना के मुताबिक कार्यक्षेत्र में सक्रिय बने रहेंगे। कारोबार में नयापन आ सकता है या करियर का ग्राफ बढ़ सकता है। तरक्की के योग हैं।कर्क बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए कुछ हद तक शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक जीवन में परेशानी आएगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कामकाज का बोझ रहेगा। थकान का अनुभव हो सकता है। कारोबार या करियर में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या दूसरे सहयोगियों के सहयोग से आप लंबित कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

सिंह बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार आएगा। प्रोफेशन के मोर्चे पर किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा। आपको मनोवांछित सफलता हासिल हो सकती है। सप्ताह के अंत तक करियर या कारोबार में बदलाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों से खुशियां मिलेंगी।

कन्या आपके पूर्व के प्रयासों के सकारात्मक असर इस सप्ताह दिखेगा। आमदनी बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। साथ ही आप कुछ नई कार्य-योजना की शुरुआत कर सकते हैं। समय आपके अनुकूल बना हुआ है। कारोबार या नौकरी में तरक्की होगी।

तुला स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मच्छर जनित मौसमी बीमारी को लेकर मन सशंकित बना रहेगा। आपके लिए यह सप्ताह हर मोर्चे पर बहुत ही अच्छा प्रभाव डालने वाला साबित हो सकता है। अच्छे दिनों का एहसास कर सकते हैं, जो आपके प्रयासों से ही संभव होगा।

वृश्चिक सबकुछ सामान्य और सहजता से संपन्न् होने के बावजूद कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत तक कुछ सकारात्मक परिणाम आने के बाद चेहरे पर चमक दिख सकती है। प्रोफेशन और आर्थिक मोर्चे पर कुछ बदलाव के संकेत हैं।

धनु थोड़ी शारीरिक अस्वस्थता की वजह से भले ही मन विचलित हो जाए, लेकिन सप्ताह के अंत तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा। गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में करियर का ग्राफ बढ़ने वाला है। प्रोफेशन में आश्चर्यजनक बदलाव होने की संभावना है।

मकर करियर में आपके मनोनुकूल बदलाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी सफलता मिलने वाली है। आप किसी महत्वाकांक्षी योजना को कार्यरूप दे सकते हैं। आमदनी और परिवार के मामले में यह सप्ताह आपके लिए शुभ और फलदायी साबित होगा।

कुंभ मिलेजुले असर के बावजूद यह सप्ताह कुछ अच्छे परिणामों वाला साबित हो सकता है। प्रोफेशन के मोर्चे पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुधार की संभावनाओं के साथ कारोबार या करियर के संबंध में आकस्मिक बदलाव की उम्मीद है। अचानक धनलाभ हो सकता है।

मीन सेहत संबंधी तकलीफ और प्रोफेशन के मोर्चे पर तनाव मिल सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य तक परिस्थतियां सामान्य बन जाएंगी। वैसे अस्वस्थता का दूसरे मोर्चे पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। थकान या सुस्ती एक-दो दिनों की बातें होंगी।

suman

suman

Next Story