×

Tripura Assembly Elections 2023: भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, महिलाओं को भी मौका

Tripura Elections 2023: Tripura Elections 2023: त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 17 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है।

Neel Mani Lal
Published on: 28 Jan 2023 9:20 AM GMT
Tripura election 2023
X
सांकेतिक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Tripura Elections 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 11 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस ने 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

सीएम माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बोरदोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा चारिलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। ये घोषणा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए ये बैठक की थी। इस लिस्ट में स्वपना मजूमदार (राजनगर सीट), रंजीत दास (अमरपुर), गौतम सरकार (बेलोनिया), दीपायन चौधरी (हरिष्यमुख), शंकर राय (सबरूम), रतन लाल नाथ (मोहनपुर), कृष्णाधन दास (बामूटिया), रतन चक्रवर्ती (खैरपुर) और दिलीप कुमार दास (बरजला) जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

चुनाव कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। वोट 16 फरवरी को पड़ेंगे तथा वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों के नतीजों के साथ ही आएंगे।

13वां चुनाव

2023 में त्रिपुरा के लिए 13वीं विधानसभा का चुनाव होगा। ये ऐसा राज्य है जो एक वक्त वामपंथी शासन का गढ़ था, लेकिन पिछली बार 2018 के चुनाव में भाजपा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम की 25 साल की सत्ता को यहां से उखाड़ फेंका। बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी या सीपीएम को फिर से मौका मिलेगा। इस बार टीएमसी भी यहां जोर लगाए हुए है।

टिपरा से गठबंधन

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व कांग्रेस नेता और शाही वंशज प्रद्योत देब बर्मन द्वारा स्थापित क्षेत्रीय पार्टी टीआईपीआरए (टिपरा) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। 2018 में हुए चुनाव में भाजपा ने इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने कुल 60 में से 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा को इनमें से 36 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसकी सहयोगी आईपीएफटी 8 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही। भाजपा को 43.59 फीसदी वोट हासिल हुए और आईपीएफ1टी को 7.38 फीसदी वोट मिले थे।

इस बार माकपा, कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य का चुनाव लड़ रही है। इस बीच, कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की भी घोषणा की है। कांग्रेस की सूची के अनुसार, सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस की भी लिस्ट जारी

कांग्रेस ने जिन 17 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उसमें सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सीएम माणिक साहा के सामने आशीष कुमार साहा को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story