×

Tripura BJP MLA: विधानसभा में पोर्न फिल्म देख रहे भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Tripura BJP MLA: विधानसभा सत्र के दौरान वह पोर्न वीडियो देख रहे थे। यह वीडियो 30 मार्च का है। विधायक का किसी ने पीछे से वीडियो बना कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।विधानसभा सत्र के दौरान अश्लील वीडियो देखते पाए गए विधायक जदब लाल नाथ को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

Durgesh Bhatt
Published on: 30 March 2023 5:41 PM GMT
Tripura BJP MLA: विधानसभा में पोर्न फिल्म देख रहे भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
X

Tripura News: त्रिपुरा के भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान वह पोर्न वीडियो देख रहे थे। यह वीडियो 30 मार्च का है। विधायक का किसी ने पीछे से वीडियो बना कर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।विधानसभा सत्र के दौरान अश्लील वीडियो देखते पाए गए विधायक जदब लाल नाथ को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक नाथ अपने मोबाइल फोन पर कुछ अश्लील सामग्री देख रहे थे। त्रिपुरा विधानसभा का पहला तीन दिवसीय सत्र 24 मार्च और 27-28 मार्च को आयोजित किया गया था। भाजपा विधायक की आलोचना करते हुए, विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि सभी विधायक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और उनके कृत्यों से दूसरों, विशेषकर युवा पीढ़ियों के लिए एक बुरी मिसाल नहीं बननी चाहिए। देबबर्मा ने विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी जल्द ही विधायक को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहेगी। 'यह मामला हमारे संज्ञान में लाया गया है। हमने पहले ही अपनी पार्टी के साथ मामले पर चर्चा कर ली है और इस मामले पर उनका जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी करने का फैसला किया है। अगर हम उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।' उत्तरी त्रिपुरा जिले के तहत बागबासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नाथ फरवरी 2023 के चुनाव में पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

पहले भी हुए हैं ऐसे वारदात

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब बीजेपी विधायक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े गए हैं। इससे पहले, 2012 में, कर्नाटक के भाजपा नेता लक्ष्मण सावदी को एक अन्य मंत्री सीसी पाटिल के साथ राज्य विधानसभा में अपने फोन पर एक अश्लील क्लिप देखते हुए पकड़ा गया था। जनता के आक्रोश के बाद दोनों मंत्रियों ने विधानसभा छोड़ दी थी।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story