चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों के लिए मांगा गया, 102 कंपनी अर्धसैनिक बल

sujeetkumar
Published on: 19 Jan 2017 2:23 PM IST
चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों के लिए मांगा गया, 102 कंपनी अर्धसैनिक बल
X

गोरखपुर: सांप्रदायिक, जातीय और राजनैतिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर अर्धसैनिक बल के जवान खास नजर रख रहे हैं। गोरखपुर जिले में होने वाले चुनाव के लिए 102 कंपनी अर्धसैनिक बल मांगे गए हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा 30 प्रतिशत यह संख्या अधिक है। हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने ऐसे इलाकों को चिहि्नत किया है, जहां पिछले चुनावों में धार्मिक या जातीय संघर्ष हो चुके हैं। ऐसे इलाके भी प्रशासन की नजर में हैं, जहां राजनीतिक पार्टियां दबाव बनाकर वोट डालने की सिफारिश करती हैं।

इन इलाकों पर चुनाव आयोग और प्रशासन की सख्त नजर

संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों पर चुनाव आयोग और प्रशासन अपनी नजर गड़ाए बैठा हुआ हैं। वहीं 3 जनवरी को अर्धसैनिक बल के कुछ जवान गोरखपुर आ चुके हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वे ऐसे इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं। जो संवेदनशील इलाके माने जाते है। चेकिंग अभियान के साथ ही सभी जवान गश्त भी लगा रहे हैं। पुलिस और पीएसी जवानों के साथ फ्लैगमार्च भी कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

1. विधान सभा क्षेत्र : 09

2. मतदान केंद्र : 2038

3. मतदान स्थल : 3705

4. संवेदनशील बूथ : 1021

5. अति संवेदनशील बूथ : 880

6. क्रिटिकल बूथ : 833

7. वल्नरेबुल बूथ : 814

sujeetkumar
ABOUT THE AUTHOR

sujeetkumar

sujeetkumar@newstracksite.vocalwire.com
Next Story