3 बीवियां, करोड़ों का साम्राज्य...‘करोड़पति चपरासी’ की इस तरह खुली पोल, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Pilibhit Millionaire Peon: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में कार्यरत एक चपरासी करोड़ों के घोटाले का आरोपी निकला।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 April 2026 1:13 PM IST
Pilibhit Millionaire Peon
X

Pilibhit Millionaire Peon

Pilibhit Millionaire Peon: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में कार्यरत एक चपरासी करोड़ों के घोटाले का आरोपी निकला। आरोपी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी पर आरोप है कि उसने 53 बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का गबन किया। जांच के दौरान 5 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि फ्रीज की गई है।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शम्सी की तीन पत्नियां हैं, जो अलग-अलग जिलों में रहती हैं। आरोप है कि उसने अपनी एक पत्नी अर्शी खातून को फर्जी तरीके से सरकारी टीचर दिखाकर उसके खाते में वेतन ट्रांसफर किया। बताया गया है कि उसने सैलरी फंड से गलत लाभार्थी बनाकर 98 ट्रांजेक्शन किए और एक करोड़ से ज्यादा रकम अपनी पत्नी के खाते में भेज दी। जांच में यह भी सामने आया कि शम्सी ने कई बिल्डरों के नाम पर भी बड़ी रकम ट्रांसफर की। पीलीभीत में रहने वाली पत्नी के खाते में 33.30 लाख रुपये की एफडी कराई गई, जबकि बुलंदशहर के खुर्जा में रहने वाली दूसरी पत्नी के खाते में 25 लाख रुपये जमा कराए गए। तीसरी पत्नी के खातों की जांच अभी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शम्सी पहले बीसलपुर के एक कॉलेज में चपरासी था, लेकिन 2014 में उसने जुगाड़ लगाकर DIOS कार्यालय में तबादला करवा लिया। इसके बाद उसने अधिकारियों से संपर्क बढ़ाकर सिस्टम का फायदा उठाया। इस साल फरवरी में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने संदिग्ध लेनदेन की जानकारी प्रशासन को दी, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। शम्सी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसे पहले अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन समय पूरा होने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रशासन अब पूरे नेटवर्क और गबन की राशि की गहराई से जांच कर रहा है। यह मामला सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार और सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करता है, जहां एक मामूली कर्मचारी ने बड़े स्तर पर वित्तीय घोटाला अंजाम दिया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story