Aaj Ka Mausam: बड़ी खुशखबरी! UP में मॉनसून की बढ़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे में झमाझम वर्षा, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 1 July 2026: आगामी 72 घंटों के दौरान मॉनसून तेजी से आगे बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 July 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 1 July 2026: उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत के लोगों के लिए अबतक की सबसे बड़ी राहतभरी भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आगामी 72 घंटों के दौरान मॉनसून तेजी से आगे बढ़ेगा और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं और आगामी 3 दिनों में उत्तर भारत के बड़े हिस्से मॉनसून की चपेट में आ जाएंगे।

UP में तेज होगी मॉनसून की रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 30 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है और इसकी उत्तरी सीमा आजमगढ़, अयोध्या और बरेली तक दर्ज की गई है। अब आज बुधवार (1 जुलाई) से आने वाले तीन दिनों के दौरान मॉनसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।

वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।

Delhi सहित पूरे उत्तर भारत को मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 72 घंटों में मॉनसून दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच सकता है। लंबे वक़्त से भीषण गर्मी झेल रहे इन क्षेत्रों में वर्षा के बाद तापमान में अच्छी-खासी गिरावट होने की पूरी संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की मौजूदा रफ्तार सामान्य से बेहतर बनी हुई है और अगर यही स्थिति जारी रही तो इस बार पूरे देश में मॉनसून निर्धारित समय से पहले सक्रिय हो सकता है।

इन राज्यों में भी बढ़ेगा वर्षा का दायरा

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भी आगामी कुछ दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ज़्यादातर क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

किसानों के लिए भी राहतभरी खबर

मॉनसून की सक्रियता किसानों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं मानी जा रही है। खरीफ फसलों, विशेषकर धान की बुवाई के लिए वक़्त पर वर्षा बहुत ही आवश्यकता होती है। पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और बुवाई का कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा। साथ ही तालाब, झीलों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने से भूजल स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।

गर्मी और उमस से राहत की जगी उम्मीद

बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वर्षा और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। तेज हवाओं और गरज-चमक के वक़्त सुरक्षित जगहों पर रहें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।

इसी के साथ आगामी 72 घंटे उत्तर प्रदेश के मौसम के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं और कई जिलों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story