Aaj Ka Mausam: UP में थम गई Monsoon की रफ्तार, 45 जिलों में लू का Yellow Alert, जानें अपने जिले का हाल

Aaj Ka Mausam 20 June 2026: IMD के अनुसार, प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है और आने वाले दिनों तक लू तथा तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 20 Jun 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam 

Aaj Ka Mausam 20 June 2026: उत्तर प्रदेश में Monsoon का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल निराशा हाथ लगी है। Pre-monsoon वर्षा के बाद जहां लोगों को उम्मीद थी कि भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है और आने वाले दिनों तक लू तथा तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 20 जून 2026 के लिए प्रदेश के लगभग 45 जिलों में लू (Heatwave) को लेकर Yellow Alert जारी किया है। विशेष तौर पर अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में लोगों को अत्यधिक गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Monsoon की एंट्री में क्यों हो रही देरी?

मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मौजूदा वक़्त में उत्तर प्रदेश के ऊपर कोई प्रभावी मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है। इसी कारण मानसून की मुख्य धारा आगे नहीं बढ़ पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश में अभी कम से कम एक हफ्ते का वक़्त लग सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी फिलहाल उत्तर प्रदेश तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही है, जिससे वर्षा की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं।

20 जून को कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आ शनिवार, 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या बूंदा बांदी हो सकती है। हालांकि इसका प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। इन इलाकों में तेज गर्म पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के वक़्त लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में रहेगा लू का सबसे अधिक प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहने की संभावना है। दोपहर के वक़्त बाहर निकलने वाले लोगों को खास तौर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

बीते 24 घंटों के दौरान बांदा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 42.2 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री, वाराणसी में 41.7 डिग्री, बहराइच और कानपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की भी सलाह दी गई है। इसी के साथ बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि लू का प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ सकता है।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का भयंकर प्रभाव बना रह सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद ही व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के लोगों को कुछ और दिनों तक गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story