TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: UP में आज मौसम का 'महा तांडव'! कहीं 48°C की लू तो कहीं तूफानी वर्षा, IMD का रेड अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam (25 May 2026): आज सोमवार को एक तरफ जहां पूर्वी और बुंदेलखंड के जिलों में सूरज आग बरसा रहे हैं, तो वहीं पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज तूफान और वर्षा की आशंका जताई गई है।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam (25 May 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम ने इस वक़्त बेहद खतरनाक रुख अपना लिया है। 25 मई को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भीषण लू, गर्म रातों, तेज आंधी, वर्षा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो बिल्कुल विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पूर्वी और बुंदेलखंड के जिलों में सूरज आग बरसा रहे हैं, तो वहीं पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज तूफान और वर्षा की आशंका जताई गई है।
भीषण लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के कई जिलों में "सीवियर हीटवेव" यानी अत्यधिक भीषण लू चलने की संभावना है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों को रात के वक़्त भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में गर्म रात यानी 'हॉट नाइट' की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों की परेशानी को सामना करना पड़ेगा।
IMD का इन जिलों में अलर्ट
IMD ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर के वक़्त बाहर निकलना बेहद खतरनाक हो सकता है। वहीं सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर सहित कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' लागू किया गया है।
दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एकाएक करवट लेने की संभावना है। सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर और मुरादाबाद सहित कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विशेषज्ञों की सलाह
स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से प्रभाव डाल सकता है। लू लगने, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और सांस लेने में समस्या तेजी से बढ़ सकती हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग और मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। यदि बहुत आवश्यक काम से बाहर जाना पड़े तो अपना सिर को ढककर रखें, हल्के सूती कपड़े पहनें और लगातार पानी पीते रहें। वहीं आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश के लिए बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


