TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: बस, कुछ घंटों में बदलेगा UP का मौसम, 90 KM/H की रफ्तार से आंधी और भारी वर्षा का अलर्ट
Aaj Ka Mausam (26 June 2026): भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 26 जून 2026 को प्रदेश के कई जिलों में तेज वर्षा के साथ 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam (26 June 2026): आगामी कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश का मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अगले 24 से 48 घंटों में राहत मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने भारी वर्षा, तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 26 जून 2026 को प्रदेश के कई जिलों में तेज वर्षा के साथ 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। Monsoon की प्रगति धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
IMD ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और लखनऊ सहित कई जिलों में भारी वरसधा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बना रहेगा।
किसानों के लिए अहम चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों को खासतौर से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खुले खेतों में काम कर रहे लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल कटाई और भंडारण से जुड़े कार्य मौसम सामान्य होने के बाद करने की सलाह दी है।
बिजली गिरने का भी बढ़ा खतरा
वर्षा के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदानों में जाने से बचें। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग भी सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है।
Lucknow सहित कई शहरों में गिरेगा पारा
वर्षा और बादलों की आवाजाही के कारण राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि वर्षा होने पर तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है।
आने वाले कुछ दिन रहेंगे बेहद महत्वपूर्ण
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। हालांकि, मानसून की धीमी रफ्तार के बावजूद आंधी, तूफान और भारी वर्षा जैसी मौसमीय घटनाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
ऐसे में नागरिकों को मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट और प्रशासनिक एडवाइजरी पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जून के आखिरी हफ्ते में उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे कई जिलों में व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


