Aaj Ka Mausam: 'नौतपा' का कहर शुरू, आज UP के 32 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, लेकिन जल्द मिलेगी राहत

Aaj Ka Mausam (26 May 2026): मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 May 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam (26 May 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों जीना बेहाल करते जा कर रहा है। बीते सोमवार से शुरू हुए 'नौतपा' के साथ ही प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और तेज हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हीट वेव को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर भागों में तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का पूरा अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल के कई जिलों में तेज आंधी, वर्षा और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है, जबकि बुंदेलखंड और मध्य यूपी के इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे। विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।

10 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।

इसके अलावा सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, झांसी, महोबा और ललितपुर सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बांदा बना यूपी का सबसे गर्म शहर

बता दे, रविवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं झांसी और प्रयागराज में 45.6 डिग्री, आगरा में 45.4 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी गर्मी से हालात खराब हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गर्म हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

29 और 30 मई को बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 29 और 30 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, उमस और गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।

नौतपा में क्यों बढ़ती है गर्मी?

हर साल मई के आखिर और जून की शुरुआत में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इसी अवधि को 'नौतपा' कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में सूर्य सबसे ज्यादा तपता है।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

भीषण गर्मी और लू के बीच डॉक्टरों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खासतौर से सावधानी बरतने को कहा गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और बासी खाने से बचने की सलाह भी दी गई है।

किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की नियमित सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही पशुपालकों को जानवरों को छांव में रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रदेश में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू का भयंकर प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story