Aaj Ka Mausam: तपते UP पर मेहरबान होगा मानसून, 66 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, इस दिन होगी वर्षा

Aaj Ka Mausam 29 June 2026: यूपी में भीषण गर्मी के बाद मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश तेज होने और तापमान में 7 से 10 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 29 Jun 2026 7:25 AM IST
Aaj Ka Mausam 29 June 2026
X

Image Source- Ai

Aaj Ka Mausam, 29 June 2026: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मंगलवार से प्रदेश में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) शुरू होने के संकेत भी दिए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें प्रयागराज (Prayagraj), प्रतापगढ़ (Pratapgarh), मिर्जापुर (Mirzapur), वाराणसी (Varanasi), आजमगढ़ (Azamgarh), बलिया (Ballia), गोरखपुर (Gorakhpur), गोंडा (Gonda), रायबरेली (Raebareli), अमेठी (Amethi), सुल्तानपुर (Sultanpur), मथुरा (Mathura), हाथरस (Hathras), अमरोहा (Amroha), पीलीभीत (Pilibhit), झांसी (Jhansi), हमीरपुर (Hamirpur) और महोबा (Mahoba) समेत प्रदेश के अन्य जिले शामिल हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

पहले सप्ताह में होगी झमाझम बारिश

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, 30 जून से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां (Monsoon Activity) तेज होने लगेंगी। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी और व्यापक बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मानसून सक्रिय होगा, वैसे-वैसे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून के प्रभाव से अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में सात से दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

50 जिलों में जारी हुआ था हीटवेव अलर्ट

आपको बताते चलें कि इससे पहले रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 जिलों में हीटवेव (Heatwave) का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट वाले जिलों में कौशाम्बी (Kaushambi), वाराणसी (Varanasi), मिर्जापुर (Mirzapur), जौनपुर (Jaunpur), प्रयागराज (Prayagraj), फतेहपुर (Fatehpur), बांदा (Banda) और चित्रकूट (Chitrakoot) समेत प्रदेश के कई अन्य जिले शामिल थे।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बस्ती (Basti) प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की एंट्री से लोगों को मिलेगी राहत

प्रदेश में मानसून (Monsoon) की एंट्री का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिलेगी।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story