Aaj Ka Mausam: नवरात्रि में भी उमस और गर्मी करेगी परेशान, देर से दस्तक देगी ठंड

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा कि मानसून की तरह ठंड भी देर से दस्तक देगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Oct 2024 2:02 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग हो गई है। अब केवल कुछ ही जिलों में हल्की बारिश नजर आ रही है। अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है। नवरात्रि भी शुरु हो गए हैं। हालांकि गर्मी और उसम से अभी भी लोगों का हाल बेहाल है। आमतौर पर पहले शारदीय नवरात्रि में हल्की ठंडक शुरु हो जाती है। हालांकि, इस बार मानसून भी देर से आया। जिसकी अब विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार अब केवल कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज हल्की बारिश हो सकती है। मगर अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में किसी भी जिलें में मूसलाधार बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। आज गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, बस्ती सहित आस-पास के इलाकोंं में हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश का कोई अलर्ट नहीं

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं होने के चलते मौसम शुष्क रहा। आज तीन अक्टूबर को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की आशंका नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फिलहाल गर्मी और उमस से परेशानी जारी रहेगी। ठंड के मौसम का अभी इंतजार करना होगा। इसके साथ ही कल यानी चार अक्टूबर को भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।कल भी मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

देर से दस्तक देगी ठंड

मौसम विभाग की तरफ से बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह 5 और 6 अक्टूबर को पश्चिमी-पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मानसून का असर कम हुआ है। बाढ़ के इलाकों में पानी का स्तर कम हो रहा है। कुछ नदियों का जलस्तर भी सामान्य हो रहा है। अब हल्की बारिश के चलते इन इलाकों में राहत होगी। हालांकि गर्मी और उमस की मार अभी झेलनी होगी। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ही ठंड दस्तक देगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story