TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: UP में बारिश बरपाएगी कहर! अगले 5 दिन बरसेंगे आफत वाले बदरा, IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam 9 July 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में 71 जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताते हुए कई जिलों में भीषण बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
Image Source- Social Media
Aaj Ka Mausam 9 July 2026: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून (Monsoon) अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 71 जिलों में झमाझम बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) ने गुरुवार के लिए पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई इलाकों में मेघगर्जन (Thunderstorm) और वज्रपात (Lightning) की भी संभावना जताई है।
अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक (Senior Meteorologist) अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आसपास पहुंच गया है। इसी सिस्टम का असर अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह जोर पकड़ लिया है और अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।
इन जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) ने गाजियाबाद (Ghaziabad), गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar), सहारनपुर (Saharanpur), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), शामली (Shamli), बिजनौर (Bijnor), मेरठ (Meerut), हापुड़ (Hapur), बुलंदशहर (Bulandshahr), अमरोहा (Amroha), संभल (Sambhal), मुरादाबाद (Moradabad), रामपुर (Rampur), पीलीभीत (Pilibhit), बरेली (Bareilly), बदायूं (Badaun), शाहजहांपुर (Shahjahanpur), लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri), लखनऊ (Lucknow), सीतापुर (Sitapur), हरदोई (Hardoi), उन्नाव (Unnao), बाराबंकी (Barabanki), कानपुर नगर (Kanpur Nagar), कानपुर देहात (Kanpur Dehat), हमीरपुर (Hamirpur) और जालौन (Jalaun) में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग (आईएमडी) (IMD) ने आगरा (Agra), अलीगढ़ (Aligarh), मथुरा (Mathura), हाथरस (Hathras), एटा (Etah), कासगंज (Kasganj), फिरोजाबाद (Firozabad), मैनपुरी (Mainpuri), इटावा (Etawah), औरैया (Auraiya), फर्रुखाबाद (Farrukhabad), कन्नौज (Kannauj), महोबा (Mahoba), ललितपुर (Lalitpur), बांदा (Banda), फतेहपुर (Fatehpur), रायबरेली (Raebareli), अमेठी (Amethi), सुल्तानपुर (Sultanpur), श्रावस्ती (Shravasti), बहराइच (Bahraich), बलरामपुर (Balrampur), गोंडा (Gonda), अयोध्या (Ayodhya), बस्ती (Basti), सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar), महाराजगंज (Maharajganj), संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar), गोरखपुर (Gorakhpur), देवरिया (Deoria), कुशीनगर (Kushinagar), अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar), आजमगढ़ (Azamgarh), मऊ (Mau) और बलिया (Ballia) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इन जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लगातार सक्रिय मानसून (Monsoon) के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।


