Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर, UP-दिल्ली सहित कई राज्यों में आंधी-वर्षा का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के राज्यों में भी इस तूफान का बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Oct 2026 7:08 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का मिजाज अब बदलने की चेतावनी के बीच चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclonic Storm Arnab) को लेकर मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 29 अक्टूबर को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कई भागों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में भी इस तूफान का बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

चक्रवाती तूफान अर्नब का किन राज्यों में दिख सकता है प्रभाव?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तूफान के प्रभाव से मौसम बिगड़ने की पूरी आशंका है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।

मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा और हवा की तीव्रता में अंतर हो सकता है।

UP-दिल्ली सहित उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो 29 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की पूरी संभावना बनी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी मौसम बदल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की आवश्यकता है।

दक्षिण भारत में भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में वर्षा का बड़ा प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हवा की गति लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रायलसीमा में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। खराब मौसम के कारण सड़क यातायात और स्थानीय गतिविधियों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Bihar और ओडिशा में भी अलर्ट

पूर्वी भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

झारखंड में तेज वर्षा के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

MP और छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 29 अक्टूबर को वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में वर्षा होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की आवश्य्कता है।

खराब मौसम में बरतें सतर्कता

मौसम विभाग के अलर्ट को बेहद ध्यान में रखते हुए लोगों को आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story