Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी वर्षा, UP से Bihar तक जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: आज शनिवार यानी 15 अगस्त को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 Aug 2026 8:39 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून (Monsoon) पूरी तरह सक्रिय है और जमकर बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के और मजबूत होने की संभावना जताई है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

ऐसे में आज शनिवार यानी 15 अगस्त को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज का मौसम ?

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में 15 से 19 अगस्त के बीच मौसम सुहावना रहने के साथ परेशानी बढ़ाने वाला भी हो सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हर दिन बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बारिश के साथ उमस (Humidity) भी लोगों को परेशान कर सकती है। भारी बारिश के दौरान दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging), ट्रैफिक जाम (Traffic Jam), कम दृश्यता (Low Visibility) और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

UP में 18 अगस्त तक वर्षा का दौर

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 15 से 18 अगस्त के बीच मेरठ, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, भदोही, आजमगढ़ और अयोध्या समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अगस्त को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में कई इलाकों में लोगों को बारिश और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार और राजस्थान में भी बारिश का असर

बिहार (Bihar Weather) में 15 से 17 अगस्त तक आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को राज्य में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट बताया गया है।

राजस्थान (Rajasthan Weather) में 15 अगस्त से ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।

पंजाब से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और सिरमौर में 15 से 19 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में भी 15 से 19 अगस्त तक बारिश की संभावना है। खास तौर पर 16 और 17 अगस्त को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पंजाब (Punjab Weather) में 15 अगस्त से बारिश और 17 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है।

मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) जमीन के ऊपर बना एक लंबा कम दबाव वाला क्षेत्र होता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भूमध्यसागर क्षेत्र में ठंडी और गर्म-नम हवाओं के टकराव से बनने वाली मौसम प्रणाली है।

इस समय दोनों के प्रभाव से उत्तर भारत के वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ी हुई है। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। 15 अगस्त को भी कई राज्यों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story