Aaj Ka Mausam: UP के 75 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त को मौसम का मिजाज काफी सक्रिय रहने वाला है।

Priya Singh Bisen
Published on: 16 Aug 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: इन दिनों उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में मानसूनी वर्षा (Monsoon Rain) अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। मौसम का प्रभाव कई इलाकों में स्पष्ट रूप से नज़र आने लगा है और भारी बरसात (Heavy Rain) के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा सहित 11 नदियां उफान पर हैं।

वर्षा और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी में हालात भी चिंताजनक बने हुए हैं। यहां 100 से अधिक छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। निरंतर हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

UP में 75 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त को मौसम का मिजाज काफी सक्रिय रहने वाला है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बरसात के बीच गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर चल रही हैं।

नदियों के बढ़ते जलस्तर (Rising Water Level) ने कई इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। वाराणसी में 100 से अधिक छोटे मंदिरों के पानी में डूबने से वर्षा और बाढ़ का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। ऐसे में आगामी वाले वक़्त में स्थिति पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

MP और राजस्थान में भी वर्षा का प्रभाव

उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के 18 जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही मानसूनी वर्षा के कारण इन राज्यों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से बिगड़े हालात

पहाड़ी राज्यों में मानसून (Monsoon) का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण 114 सड़कें बंद कर दी गई हैं। बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। मॉनसून सीजन में अब तक हिमाचल प्रदेश में 78 लोगों की जान जा चुकी है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में हालात गंभीर बने हुए हैं।

ओडिशा के 429 गांव बाढ़ की चपेट में

ओडिशा में भी बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के कारण राज्य के 6 जिलों के 429 गांवों में भयंकर बाढ़ (Flood) आ गई है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया। अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू (Rescue Operation) कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश और ओडिशा तक वर्षा और बाढ़ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगह नदियां उफान पर हैं, सड़कें बंद हैं और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अब आगामी वक़्त में मौसम और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story