Aaj Ka Mausam: UP में 4 दिन ‘आसमान से आफत’! 7 जिलों में Orange Alert, Lucknow में घरों तक पहुंचा पानी

Aaj Ka Mausam (17 August 2026): आज 17 अगस्त 2026 को भी प्रदेश के कई भागों में वर्षा का प्रभाव देखने को मिल रहा है और साथ ही मौसम खराब रहने की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Aug 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam (17 August 2026): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मौसम (Weather) ने एक बार फिर से बड़ी करवट ले ली है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा (Rain) का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने आगामी चार दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall) और वज्रपात (Lightning) को लेकर चेतावनी जारी की है।

वहीं, आज 17 अगस्त 2026 को भी प्रदेश के कई भागों में वर्षा का प्रभाव देखने को मिल रहा है और साथ ही मौसम खराब रहने की संभावना है।

17 से 19 अगस्त तक वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त यानी आज सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, 18 अगस्त को भी कई इलाकों में भारी वर्षा (Heavy Rain) का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 19 अगस्त तक भी वर्षा का प्रभाव बने रहने की चेतावनी दी गई है।

पूर्वांचल (Purvanchal) के कई जिलों में भी तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के कई इलाकों के लिए वर्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

इन जिलों में जारी हुआ Orange and Yellow Alerts

भारी वर्षा की गंभीरता को बेहद ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) और येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और श्रावस्ती में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, बांदा, हरदोई, फतेहपुर और चित्रकूट में येलो अलर्ट जारी है। कुशीनगर, अमेठी, कौशांबी, सुल्तानपुर, उन्नाव और लखनऊ में भी येलो अलर्ट है।

इसके अलावा बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और प्रयागराज में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर समेत कई अन्य जिलों में भी भारी वर्षा की पूरी संभावना बताई गई है।

Lucknow में भी मूसलाधार वर्षा के आसार

राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में बारिश ने शहर के कई हिस्सों में हालात बिगाड़ दिए हैं। जानकारी के अनुसार, लखनऊ में लगभग पांच घंटे तक जमकर वर्षा हुई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव (Waterlogging) की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लखनऊ में देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। रात करीब 3 बजे से लगातार वर्षा होने की जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण शहर के कई बड़े और प्रमुख इलाकों में जलभराव देखने को मिला।

गोमती नगर जैसे पॉश इलाके में भी घरों तक पहुंचा पानी

लखनऊ के गोमती नगर (Gomti Nagar) जैसे पॉश इलाके में भी बारिश के बाद स्थिति खराब हो गई। कई जगह पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रात से लगातार हो रही बारिश ने शहर की स्थिति बदल दी। हालांकि नगर निगम (Municipal Corporation) के कर्मचारी पानी निकालने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों पर स्थिति थोड़ी नियंत्रण में आई है, लेकिन शहर के कई हिस्सों में अब भी पानी जमा हुआ है।

खुले सीवर के ढक्कन ने बढ़ाई चिंता

जलभराव के बीच पानी की निकासी के लिए कुछ स्थानों पर सीवर के ढक्कन भी खोले गए हैं। हालांकि, पानी से भरी सड़कों के बीच खुले सीवर के ढक्कन लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को पानी के बीच खुला सीवर नज़र नहीं आता है तो हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लखनऊ के कई इलाकों में पहले से ही सड़कों पर गड्ढों की समस्या है। ऐसे में तेज बारिश और जलभराव के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

वर्षा ने प्रशासन की तैयारियों पर खड़े किए गंभीर सवाल

वर्षा से पहले प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थीं, लेकिन राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति ने इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि लखनऊ में इससे पहले इतनी तेज वर्षा नहीं हुई थी, लेकिन इस बारिश ने शहर के कई हिस्सों की स्थिति सामने ला दी।

आने वाले दो से तीन दिन भी मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिनों तक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह की परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। 19 अगस्त तक वर्षा का असर बने रहने की चेतावनी के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश के दौरान जलभराव और आवाजाही से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में पहले ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ चुकी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story