23 को होगा ‘आज की द्रोपदी’ कत्थक नृत्य का प्रस्तुतीकरण

Gagan D Mishra
Published on: 20 Sept 2017 5:53 AM IST
23 को होगा ‘आज की द्रोपदी’ कत्थक नृत्य का प्रस्तुतीकरण
X

लखनऊ: लखनऊ घराने की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह 23 सितंबर को नारी सशक्तीकरण पर केंद्रित ‘आज की द्रौपदी’ कथक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगेजी महाराज सभागृह में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुरभि सिंह अपनी संस्था क्वेस्ट की ओर से करेंगी। बतादे कि सुरभि सिंह देश-विदेश में अभी तक 5 हजार से ज्यादा प्रस्तुतिया दे चुकी है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना रीता बहुगुणा जोशी और सांस्कृतिक मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के माननीय गवर्नर की अध्यक्षता वाले इस समारोह में महिला अधिकारिता के 9 प्रतीक भी होंगे।

कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह ने बताया कि आज की समाज में महिलाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर अपराध हो रहे है जो कि बहुत ही ग़लत है। आज के समय के साथ ही महिलाओं का रवैया बदलने की बहुत जरूरत है। इसीलिए हमने आज की द्रौपदी की अवधारणा को प्रस्तुत कर रहे है। यह आवश्यक है कि आज की महिलाओं को खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूत रुख करना चाहिए।

Gagan D Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Gagan D Mishra

Next Story