×

योगी की दिल्ली यात्रा लाई है प्रशासनिक फेरबदल का मौसम, सूची तैयार, वर्गीकृत किया अफसरों को

aman
By aman
Published on: 9 April 2017 3:33 PM GMT
योगी की दिल्ली यात्रा लाई है प्रशासनिक फेरबदल का मौसम, सूची तैयार, वर्गीकृत किया अफसरों को
X

योगी की दिल्ली यात्रा लाई है प्रशासनिक फेरबदल का मौसम, पूरी सूची तैयार, वर्गीकृत किया अफसरों को Anurag-Shukla

लखनऊ: यूपी में प्रशासनिक अमले में अब बड़े पैमाने पर फेरबदल होने को है। यह फेरबदल सीएम योगी की दिल्ली यात्रा के तुरंत बाद ही होने की संभावना है। इस फेरबदल के लिए जरूरी परामर्श भी ले लिया गया है।

दरअसल, सूत्रों की मानें तो अब तक अफसरों की स्क्रूटनी हो रही थी। उन्हें वर्गीकृत किया जा रहा था। अब ये काम खत्म हो गया है और अब व्यापक प्रशासनिक फेरबदल कभी भी किए जा सकते हैं।

कैसे हुई स्क्रूटनी

सूत्रों की मानें, तो अफसरों की स्क्रूटनी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई तरह से फीडबैक लिए। इसके लिए दिल्ली के सूत्रों का भी इस्तेमाल किया गया। कार्यकर्ता पुराने विधायक और जानकारों के अलावा स्थानीय फीडबैक भी अलग अलग तरह से लिए गए हैं। newstrack.com को मिली जानकारी के मुताबिक अफसरों को तीन चार तरह से वर्गीकृत किया गया है।

दरअसल, जो शानदार ट्रैक रिकार्ड के अफसर हैं उनकी लिस्ट अलग बनी है। वहीं एक लिस्ट है जिसमें उन अफसरों के नाम हैं जिन पर बसपा और सपा का ठप्पा है। ऐसे अफसर जो पोस्ट पर भी पार्टी का ही काम करते हैं। वहीं, तीसरे ऐसे कुछ अफसर हैं जिनको काम का माना जा रहा है, भले ही वह सरकार रहने के दौरान किसी न किसी पार्टी के करीब रहे हों।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

दिल्ली यात्रा है महत्वपूर्ण

अफसरों की तैनाती न होने से प्रशासन में गलत संदेश जा रहा था। इसके साथ ही सबसे ज्यादा खराब स्थिति उन इलाकों की थी जहां पर पार्टी के विधायकों ने अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला है और अफसर वहीं तैनात हैं। ऐसे में दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान भी इस मुद्दे पर गहन चर्चा की जानकारी है। माना जा रहा है दिल्ली से वापसी के दौरान चरणों में तबादले किये जाएंगे। क्योंकि योगी सरकार किसी भी हाल में जल्दबाजी में दिखने को तैयार नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story