Agra Viral Video: बुजुर्ग दंपति ने हाथ जोड़कर CM योगी से लगाई गुहार, बहू-बेटे की दबंगई पर कर डाली बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Agra Viral Video: आगरा से एक बहुत ही भावुक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, इस वीडियो भी इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 May 2026 2:02 PM IST (Updated on: 29 May 2026 2:04 PM IST)
Agra Viral Video
X

Agra Viral Video

Agra Viral Video: आगरा से एक बहुत ही भावुक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, इस वीडियो भी इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग दंपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगते नज़र आ रहे है। वीडियो में महिला ने अपने ही बहू और बेटे पर दबंगई, उत्पीड़न और माफियागिरी जैसे बड़े आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की बड़ी मांग तक कर डाली है।

मलपुरा क्षेत्र की क्रिस्टल कॉलोनी का है मामला

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो आगरा के मलपुरा क्षेत्र की क्रिस्टल कॉलोनी का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में बड़ी चर्चा का माहौल बन गया है और लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य माध्यमों पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

बुजुर्ग माता-पिता ने CM योगी से लगाई गुहार

वायरल वीडियो में बुजुर्ग माता-पिता बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ जोड़कर बहुत ही विनम्र और परेशानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कह रहे हैं कि उनके बेटे और बहू ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो में महिला यह भी कहती स्पष्ट देखा जा सकती हैं कि जिस तरह प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाती है, उसी तरह उनके बेटे और बहू के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला की भावुक अपील ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी मामले को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ सकता है।

पारिवारिक विवाद बना बड़ा विवाद

इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है। कई यूजर्स महिला के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग इसे पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा बड़ा मामला भी बता रहे हैं।

बुलडोजर कार्रवाई से बनी सरकार की सख्त छवि

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ सालों में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार की सख्त छवि बनी है। ऐसे में अब आम लोग भी अपनी शिकायतों में बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। आगरा का यह वायरल वीडियो भी इसी वजह से भी इस वक़्त बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। अगर मामले में जांच होती है तो कई और तथ्य सामने आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब आगरा सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story