TRENDING TAGS :
'UP में 27 में 27 हजार वोट ज्यादा’... Akhilesh Yadav ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन, जाने क्या है पूरा प्लान?
UP Election 2027: सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पार्टी प्रमुख ने उस वोट बैंक (Vote Bank) को फिर से सक्रिय करने पर जोर दिया है, जो बीते चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ नहीं गया था।
UP Election 2027
UP Election 2027: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election) को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने एक नया लक्ष्य सामने रख दिया है। कार्यकारिणी बैठक में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर 27 हजार वोट बढ़ाने का बड़ा आदेश दिया है।
उन्होंने इस रणनीति को ‘27 में 27 हजार वोट अधिक’ नाम दिया है। साथ ही इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27,000 वोट कम करने के तौर पर भी बताया है।
हर विधानसभा सीट पर 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य
अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा है। सपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, पार्टी प्रमुख ने उस वोट बैंक (Vote Bank) को फिर से सक्रिय करने पर जोर दिया है, जो बीते चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ नहीं गया था।
कार्यकर्ताओं के अनुसार, अखिलेश यादव ने ऐसे लगभग 5 करोड़ वोट (5 Crore Votes) को जिंदा करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के हर कार्यकर्ता को युवाओं (Youth) पर विशेषतौर से पूरा फोकस करने का आदेश दिया है। पार्टी का प्रयास है कि युवाओं के बीच अपनी पहुंच को मजबूत किया जाए और उन्हें संगठन से जोड़ा जाए।
किसानों को लेकर Akhilesh Yadav ने खेला बड़ा दावा
कार्यकारिणी बैठक में अखिलेश यादव ने किसानों (Farmers) के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों की आय उस स्तर तक नहीं पहुंची है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान (Farmer Payment) किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ने से होने वाला मुनाफा किसानों तक पहुंचने के बजाय कहीं और जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों से जमीन ले ली जाती है, लेकिन उन्हें मुआवजा (Compensation) नहीं दिया गया।
बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर सरकार पर बड़ा निशाना
सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी (Unemployment) के मुद्दे को भी खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान बड़े पैमाने पर आज भी बेरोजगार है। अखिलेश यादव ने सरकारी नौकरियों (Government Jobs) में आरक्षण के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया।
उन्होंने पेपर लीक (Paper Leak) के मुद्दे पर भी सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक पेपर लीक उत्तर प्रदेश में हुए हैं। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अखिलेश का हमला
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था (Healthcare System) को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल (Government Hospitals) खुद बीमार पड़े हैं। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दवा नहीं मिल रही है और जांच के लिए एक-एक माह की तारीख दी जा रही है।
अखिलेश यादव के इस नए चुनावी प्लान में हर विधानसभा सीट पर 27 हजार वोट बढ़ाने, बीते चुनाव में किसी पार्टी के साथ नहीं गए वोटों को सक्रिय करने और युवाओं पर फोकस करने की रणनीति पर खासतौर से जोर दिया गया है।


