2027 से पहले अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव! ₹40,000 रुपए योजना का ऐलान... BJP की भी ‘सुपर स्कीम’ की आहट! किसका चलेगा जादू?

Akhilesh Yadav UP 2027 strategy: सत्ता से 15 साल दूर रहना किसी भी पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। इसी को अब गहनता से समझते हुए अखिलेश यादव ने वक़्त रहते महिलाओं को सीधा निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 15 Dec 2025 1:30 PM IST (Updated on: 15 Dec 2025 1:30 PM IST)
Akhilesh Yadav UP 2027 strategy
X

Akhilesh Yadav UP 2027 strategy (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Akhilesh Yadav UP 2027 strategy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा मंथन शुरू हो चुका है। बीते कुछ सालों के विधानसभा चुनावों ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि आधी आबादी यानी कि 'महिलाएं' अब सत्ता की असली 'किंगमेकर' बन चुकी हैं। जिस पार्टी को महिलाओं का विश्वास मिला, वही 'सत्ता' के शिखर तक पहुंची। इसका सबसे बड़ा उदहारण बिहार चुनाव 2025 में देखा गया जिसे 'ज्वलंत' उदाहरण कहना गलत नहीं होगा।

बिहार मॉडल ने बदल डाली चुनावी रणनीति

बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा महिलाओं के खातों में सीधे ₹10,000 ट्रांसफर किए जाने को लेकर भले ही विपक्ष ने कई तरह के सवाल खड़े किये हों, लेकिन चुनावी परिणामों ने सब कुछ साफ कर दिया। तकरीबन 75 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ और उसका सबसे बड़ा प्रभाव वोटिंग पर दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो वादों से अधिक प्रभाव खाते में आए पैसों का हुआ। अब... यही सबसे बड़ा कारण है कि अब उत्तर प्रदेश की राजनीति भी उसी राह पर तेज़ी से बढ़ती दिखाई देना शुरू हो गई है।

अखिलेश यादव का बड़ा दांव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को अभी से 2027 की चिंता सताने लगी है। इसमें ज़रा भी सोचने वाली बात नहीं है कि सत्ता से लगभग 15 साल दूर रहना किसी भी पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। इसी को अब गहनता से समझते हुए अखिलेश यादव ने वक़्त रहते महिलाओं को सीधा निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है।

उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनी तो हर प्रदेश की महिला को सालाना ₹4,000 दिए जाएंगे, यानी लगभग 3,300 प्रतिमाह। अखिलेश खुद यह भी मानते हैं कि यह सीख उन्होंने भाजपा से ली है और राजनीति में सबसे अच्छी बात यही है कि कुछ भी हो... समय रहते सीख अवश्य लेना चाहिए।

ये जल्दबाजी या रणनीतिक भूल?

हालांकि सपा के अंदर ही इस घोषणा को लेकर असमंजस भी देखने को मिल रहा है। पार्टी के कई नेता मानते हैं कि बिना भाजपा की चाल देखे इतनी जल्दी पत्ता खोलना किसी बड़े जोखिम भरा हो सकता है। कारण बिलकुल साफ है - बीजेपी सत्ता में है और वह केवल वादा नहीं, बल्कि 'बटन दबाकर पैसा भेजने' की स्थिति में है।

बता दे, राजनीति में यह फर्क बहुत अधिक मायने रखता है। विपक्ष कह सकता है कि 'सरकार बनाएंगे तो देंगे', लेकिन सत्ताधारी पार्टी कह सकती है “मोबाइल में बैंक का मैसेज देख लीजिए, पैसा आ गया है।”

BJP की ‘सुपर कैश स्कीम’ की तैयारी?

जानकारी के मुताबिक, यूपी में योगी सरकार महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी कैश ट्रांसफर योजना पर मंथन करना शुरू कर दिया है। यह योजना न केवल सपा के ₹4,000 के वादे से बड़ी हो सकती है, बल्कि 'बिहार मॉडल' से भी आगे जा सकती है। इतना ही नहीं... कुछ ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं कि ₹10,000 सालाना या उससे भी अधिक की योजना पर विचार हो रहा है। वित्तीय भार, संसाधन और क्रियान्वयन को लेकर लखनऊ में गहन मंथन जारी है। इस वक़्त चुनाव भले दूर हों, लेकिन रणनीति अभी से तय की जा रही है।

वादे बनाम पैसा: महिलाओं का साफ संदेश

बिहार ने यह पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि महिलाएं अब केवल घोषणापत्र नहीं पढ़तीं, बल्कि तत्काल प्रभाव देखने वाली योजनाओं पर विश्वास करती हैं। खाते में आया पैसा उस एक 'एलोपैथिक इंजेक्शन' की तरह है, जिसका प्रभाव तुरंत दिखता है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन नीतीश कुमार ने सीधे पैसा ट्रांसफर कर बिहार चुनाव 2025 में बाजी मार ली। यही फॉर्मूला अब यूपी में भी लागू होने जा रहा है।

2027 से पहले ही बढ़ती सियासी गर्मी

अब सवाल यह है कि यदि भाजपा ने सपा के वादे से दोगुनी या तिगुनी योजना का ऐलान कर दिया, तो फिर... समाजवादी पार्टी क्या करेगी? क्या रकम बढ़ेगी या रणनीति में बदवाल होगा? इन सबके बीच एक बात तो तय है कि उत्तर प्रदेश की आधी आबादी इस सियासी प्रतिस्पर्धा की सबसे बड़ी लाभार्थी बनने वाली है। साल 2027 से पहले महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचेगा और उसी पैसे के साथ तय होगा 2027 की 'सत्ता का रास्ता'।

बता दे, उत्तर प्रदेश की ये अब राजनीति वादों से आगे निकलकर सीधे बैंक अकाउंट तक पहुंच चुकी है और यही आगामी चुनाव का सबसे बड़ा 'गेमचेंजर' साबित हो सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story